रतलाम के डॉक्टर की दर्दनाक मौत इंदौर-रतलाम फोरलेन पर भीषण हादसा 2 की मौत, पूरा परिवार घायल या BREAKING NEWS डॉ. मनीष सिंह नहीं रहे

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

इंदौर-रतलाम फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: रतलाम के बाल चिकित्सालय के डॉ. मनीष सिंह और उनके ससुर की मौत, परिवार के अन्य सदस्य घायल

रतलाम। इंदौर-रतलाम फोरलेन पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रतलाम जिला अस्पताल के बाल चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. मनीष सिंह (42) तथा उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया की मौत हो गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।https://youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे टोल नाके से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर से एमजी हेक्टर कार (MP 04 CZ 5519) टकराने से हुआ। कार डॉ. मनीष सिंह के साढ़ू अजय गुप्ता चला रहे थे।https://youtube.com/@mpnationalnews24 टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया है कि डॉ. मनीष सिंह अपनी पत्नी स्टेफनी गुप्ता, दो बच्चों रैना और सयाना (7 वर्ष), साढ़ू अजय गुप्ता, उनकी पत्नी लवलीना गुप्ता तथा अपने ससुर शिवनारायण राजौरिया के साथ भोपाल से रतलाम लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही टोल नाके की एंबुलेंस और बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक समसु गरवाल एवं उनकी टीम ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉ. मनीष सिंह को मृत घोषित कर दिया,

जबकि गंभीर रूप से घायल उनके ससुर शिवनारायण राजौरिया ने सोमवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

डॉ. मनीष सिंह करीब एक वर्ष पूर्व रतलाम में पदस्थ हुए थे।

इससे पहले वे भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जून माह में तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसेरे के अवकाश के दौरान उन्होंने एक माह से अधिक समय तक प्रभारी सीएमएचओ का दायित्व भी निभाया था। वे मूलतः ग्वालियर के निवासी थे।

बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

नारद न्यूज़ 24 शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!