1. कलेक्टर मिशा सिंह सख्त
CM हेल्पलाइन शिकायतों का जल्द और संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें – कलेक्टर मिशा सिंह

रतलाम, 13 जुलाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही सभी विभागों को एक सप्ताह में जिले का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम को जिले में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।👇👇https://youtube.com/@mpnationalnews24
2. दस्तक अभियान शुरू
14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान,

कलेक्टर मिशा सिंह ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और नगर निगम को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस, जिंक, विटामिन-ए और आयरन उपलब्ध कराया जाएगा तथा गांव-गांव स्वास्थ्य जांच होगी।
3. किसानों के लिए बड़ी राहत
20 जुलाई तक कृषि अवसंरचना निधि योजना का विशेष अभियान
गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और कृषि प्रसंस्करण इकाइयों के लिए 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 3% ब्याज अनुदान मिलेगा। किसान, एफपीओ और कृषि उद्यमी योजना का लाभ ले सकते हैं।
4. हर मंगलवार मिलेगा मुफ्त कानूनी परामर्श
जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक शुरू।

कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 16 में प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सलाह दी जाएगी।
5. नवोदय विद्यालय प्रवेश
कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट एवं कालूखेड़ा में सत्र 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।
6. जिला कोषालय में विशेष शिविर
IFMIS पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु 16-17 जुलाई को शिविर
जिला कोषालय कार्यालय में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अन्य खबरों को देखने के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@naradhnews2424
7. छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण
शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास चिकलाना में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। टीबी एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई।
8. ग्राम पंचायतों में बदले जा रहे बिजली मीटर
जिले की ग्राम पंचायतों में खराब पड़े 994 विद्युत मीटरों में से 536 मीटर बदले जा चुके हैं। शेष मीटरों का प्रतिस्थापन जारी है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।
9. जिला अस्पताल का निरीक्षण

राज्य एड्स नियंत्रण समिति की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर एचआईवी एवं सिफलिस स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
10. भोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि कॉन्क्लेव में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। भोपाल में स्पेन की कंपनी द्वारा एआई रेडी डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



