रतलाम में एसपी का बड़ा एक्शन: स्टेशन रोड टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बढ़ते अपराधों पर सख्ती

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

स्टेशन रोड थाना की लापरवाही पर एसपी का बड़ा एक्शन, टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

लगातार बढ़ते अपराधों से जनता में नाराजगी, चाकूबाजी-आगजनी मामलों के बाद कार्रवाई

रतलाम। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चाकूबाजी, आगजनी, मारपीट और असामाजिक गतिविधियों के बीच पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए🫵❌❌

थाना प्रभारी (टीआई) जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेन्द्र सिंह सेंगर तथा तत्कालीन एफआरवी-112 में तैनात आरक्षक (वर्तमान प्रधान आरक्षक) भूपेन्द्र सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। मामले में अन्य संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

चाकूबाजी मामले में सामने आई लापरवाही👎

 

10 जुलाई को शनि गली में हुई चाकूबाजी की घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित बाबर फिरदोस खान पठान के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे और वह थाना स्टेशन रोड की गुंडा सूची में भी शामिल था। इसके बावजूद उसके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। जांच में यह भी पाया गया कि बीट अधिकारी, चीता पुलिस और एफआरवी स्टाफ द्वारा पर्याप्त निगरानी नहीं रखी गई, जिसके चलते गंभीर वारदात हुई।

अपराधों से जनता में बढ़ा आक्रोश

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आमजन में नाराजगी बनी हुई है। हाल ही में हरमाला रोड स्थित लक्ष्मीनगर में मारपीट, मोटरसाइकिलों में आगजनी और जान से मारने की धमकी का मामला भी सामने आया। इससे पहले 15 जुलाई को महापौर सहित भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव भी किया था।

कांबिंग गश्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लगातार बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस ने विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाकर 37 स्थायी वारंट और 71 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों और जिलाबदर अपराधियों की सघन जांच भी की गई।

एएसपी करेंगे विस्तृत जांच

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पूरे मामले की जांच एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए 👇 👇 कृपया ना बालिग इस खबर को नहीं खोले 👎👎👎

https://youtu.be/Vynj6-XrSOQ?si=TJfBoTZI5Qb7Cq6c

🔴 हाईलाइट्स

✅ स्टेशन रोड टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच।

✅ चाकूबाजी मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर।

✅ हिस्ट्रीशीटर पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर सवाल।

✅ बढ़ते अपराधों से जनता में नाराजगी।

✅ एएसपी को सौंपी गई विस्तृत जांच।

आगे और भी देखे 👎 https://youtube.com/@mpnationalnews24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!