रतलाम में मासूमों का सौदा! पुलिस की दबिश में देह व्यापार का खुलासा, POCSO समेत कई धाराओं में केस

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में बड़ा खुलासा!नाबालिगों से देह व्यापार का भंडाफोड़

2 बालिकाएं रेस्क्यू | आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में नाबालिगों से देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस ने बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, दो बालिकाएं रेस्क्यू।

ढोढर की बांछड़ा बस्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार

SP अमित कुमार के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाएं मुक्त, आरोपी सलाखों के पीछे अन्य खबरों को देखने के लिए 👇 👇 https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम में मासूमों का सौदा! पुलिस की दबिश में देह व्यापार का खुलासा, POCSO समेत कई धाराओं में केस।

खबर (Print Media / Narendra 24 Channel)

रतलाम। जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर स्थित बांछड़ा बस्ती में नाबालिग बालिकाओं से देह व्यापार कराए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले एक पंटर भेजकर जानकारी की पुष्टि कराई। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हंसू (19) पिता गोपाल चौहान, निवासी बांछड़ा डेरा, ढोढर के घर पर दबिश दी।

दबिश के दौरान घर के अंदर से 12 वर्ष एवं 14 वर्ष की दो नाबालिग बालिकाएं मिलीं। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेजा तथा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 6, पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को बाल संरक्षण और मानव तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के शोषण और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के साथ ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी, एएसआई अशोक चौहान, हेड कॉन्स्टेबल सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह हाड़ा, शोभाराम शर्मा, रवींद्र सिंह, निशा दडिंग सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। और जानकारी के लिए 👇👇 

https://youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!