रतलाम। शहर के मानक चौक थाना क्षेत्र में शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बिहार से कथित तौर पर 2.60 लाख रुपये देकर कराई गई शादी के बाद दुल्हन ने आधी रात दूसरी मंजिल से रस्सी के सहारे भागने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूटने से वह लगभग 25 फीट नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार करमदी रोड निवासी 45 वर्षीय मुकेश चौहान, जो वेल्डिंग का काम करते हैं, ने 26 जुलाई को बिहार के रोहतास जिले की 23 वर्षीय संध्या से एक दलाल के माध्यम से शादी की थी।https://youtube.com/@mpnationalnews24 परिवार के अनुसार 30 जुलाई की रात करीब 12 से 2 बजे के बीच संध्या ने मकान की दूसरी मंजिल से रस्सी बांधकर नीचे उतरने का प्रयास किया। करीब 10 फीट उतरने के बाद पुरानी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई।

पति मुकेश ने बताया कि रात में नींद खुलने पर पत्नी कमरे में नहीं मिली। पहले लगा कि वह बाथरूम गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों और पड़ोसियों के साथ तलाश की गई। मकान के पीछे रेत के ढेर के पास संध्या गंभीर अवस्था में मिली। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मानक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से रस्सी का टूटा हुआ हिस्सा भी मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के नहीं पहुंचने पर पति को सौंप दिया गया, जिन्होंने अंतिम संस्कार किया।

मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पति का आरोप है कि शादी एक दलाल के माध्यम से कराई गई थी और इसके लिए लगभग 2.60 लाख रुपये दिए गए थे। और खबरों को देखें 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24मौत के बाद बिहार स्थित परिजनों और दलाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई रतलाम नहीं पहुंचा। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह की संभावना भी शामिल है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस शादी की पूरी प्रक्रिया, दलालों की भूमिका और नवविवाहिता की मौत के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


