रतलाम जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन और अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत ने सुनी आमजन की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ निराकरण।अनुकंपा नियुक्ति, बकाया मजदूरी और अतिक्रमण के मामलों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देशजनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई, कई मामलों का मौके पर ही हुआ निराकरण।

रतलाम, 4 अगस्त। नारद न्यूज़24

कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने की। इस दौरान कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से निराकरण योग्य मामलों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।   अन्य खबरों के लिए 👇 👇 

https://youtube.com/@naradhnews2424

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अनुकंपा नियुक्ति का मामला

 

जनसुनवाई में बोदिना निवासी कविता परिहार ने अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फर्नीचर कारीगर ने मांगी बकाया मजदूरी ईश्वर नगर निवासी चतरूलाल, जो फर्नीचर निर्माण का कार्य करते हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि एक ठेकेदार ने उनसे फर्नीचर बनवाया, जिसकी कुल मजदूरी 66 हजार रुपये तय हुई थी। ठेकेदार ने अब तक केवल 22 हजार रुपये का भुगतान किया है। शेष राशि मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए लेबर ऑफिसर को निर्देशित किया गया।

रास्ता खुलवाने की माँग 🫵👇👇

https://youtu.be/NFlSNd2pKRI?si=xH6rcySar2h2kyEW

बीरमावल गांव के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण होने से रास्ता बंद होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ता पुनः चालू कराने की मांग की। इस मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम रतलाम ग्रामीण को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रशासन का आश्वासन👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24

सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए।
नारद न्यूज़24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!