रतलाम, 07 अगस्त 2026। विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर रतलाम जिले की समस्त देशी एवं विदेशी शराब दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने की मांग को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा (BPMM), भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की ओर से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रतलाम को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव, सम्मान और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन जिलेभर में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।👎👎 कावड़ यात्रा पर
https://youtube.com/@naradhnews2424
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस अवसर पर शराब दुकानें खुली रहने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है और सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा पर भी असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 09 अगस्त को जिले की सभी देशी एवं विदेशी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करने की मांग की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
अन्यूज़ खबरों के लिए 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
इस दौरान BPMM प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर, प्रदेश संयोजक दिनेश माल, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर निनामा, BPVM जिला संयोजक जसवंत मईडा, गोपाल निनामा, राज भूरिया, रायसिंग भूरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष बाजना सहित बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


