HELP इंदौर की इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता में दो छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह।

रतलाम। डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।🙏🙏👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इंदौर की संस्था HELP द्वारा 8 अगस्त 2026 को आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में रतलाम मेडिकल कॉलेज के पांच सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच दल के दो छात्रों ने टॉप-10 में स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज में प्रतिभागियों की ज्ञान, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता एवं त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा हुई। रतलाम मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया।

दो विद्यार्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह
रतलाम मेडिकल कॉलेज की ओर से एमबीबीएस बैच 2023 के मोहम्मद दाऊदी तथा एमबीबीएस बैच 2022 के कौशल वसीटा ने टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया।
क्विज में रतलाम मेडिकल कॉलेज का परचम
HELP इंदौर की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दो छात्र टॉप-10 में

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से अबी अली बावाहिर (बैच 2025), अयान चटर्जी (बैच 2023) और दिव्य शर्मा (बैच 2022) ने भी प्रतिभाग किया।
अधिष्ठाता ने दी बधाई ।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दीं

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. अनीता मुथा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी अकादमिक एवं सह-अकादमिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। रतलाम मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की इस सफलता को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।👎👎
https://youtube.com/@mpnationalnews24

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज में प्रतिभागियों की ज्ञान, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता एवं त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा हुई। रतलाम मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


