रतलाम में अब कलेक्टर न्यायालय में नियमित सुनवाई! पुराने मामलों पर होगी तेजी से कार्रवाई, जनता को बड़ी राहत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम से बड़ी खबर… अब कलेक्टर न्यायालय में लंबित प्रकरणों की नियमित सुनवाई होगी।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कलेक्टर न्यायालय के नियमित संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसका सीधा असर उन आम लोगों पर पड़ने की उम्मीद है, जिनके राजस्व, जमीन-जायदाद, खनिज, फौजदारी और प्रतिबंधात्मक प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं।

कलेक्टर ने न्यायालय के रीडर और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों की अद्यतन सूची तैयार कर नियमित कॉज लिस्ट बनाई जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियत तिथि पर सुनवाई सुनिश्चित की जाए

खास बात यह है कि पुराने और लंबे समय से लंबित9

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मामलों को प्राथमिकता से सूचीबद्ध किया जाएगा।

साथ ही नोटिस की समय पर तामील, जरूरी रिकॉर्ड की उपलब्धता और अधीनस्थ न्यायालयों अथवा संबंधित कार्यालयों से दस्तावेज समय पर मंगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रकरणों में अनावश्यक स्थगन से बचते हुए प्रत्येक पेशी पर प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि पक्षकारों को बार-बार कार्यालय और न्यायाल य के चक्कर न लगाने पड़ें। https://youtube.com/@mpnationalnews24

यानी अब कलेक्टर न्यायालय में मामलों की सुनवाई नियमित होने से राजस्व, खनिज, फौजदारी और अन्य वैधानिक प्रकरणों के निराकरण में तेजी आने की उम्मीद है।आम जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि लंबित मामलों की सुनवाई अब अधिक नियमित, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी।

रतलाम की हर जरूरी खबर और जनता से जुड़े हर फैसले के लिए जुड़े रहिए नारद न्यूज़24 के साथ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!