शिवगढ़ के पास 8 लेन एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 की मौत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

शिवगढ़ के पास 8 लेन एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 की मौत

रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कार सवार एक ही परिवार के लोग थे और इंदौर, धार एवं झाबुआ जिले के रहने वाले थे। परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही NHAI एंबुलेंस स्टाफ संजय चरपोटा, पायलट प्रताप सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शिवगढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग कार में फंस गए। घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से रात में मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक में खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार के चालक को रात में खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और कार सीधे ट्रक में जा घुसी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

अन्य खबरों के लिए 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!