48 घंटे में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची, 5.5 करोड़ का सोना-चांदी बरामद

रतलाम। थाना बिलपांक क्षेत्र में सराफा व्यापारी से चलती बस में हुई करोड़ों रुपये की लूट का रतलाम पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.5 करोड़ रुपये है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम तथा चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम, डिब्बों सहित बरामद किए गए हैं।

चलती बस में दिया था वारदात को अंजाम

फरियादी अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया, निवासी 24 जैन कॉलोनी रतलाम, गणेश मार्केट चांदनी चौक रतलाम में सोने-चांदी के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं। वे बड़नगर के व्यापारियों के साथ भी आभूषणों का व्यापार करते हैं।

13 अगस्त 2026 को व्यापारिक कार्य से बड़नगर गए अर्पित रात करीब 8:20 बजे बीके यादव बस से रतलाम के लिए रवाना हुए। रात करीब 9:15 से 9:30 बजे के बीच बस के हनुमान चौकी-उमरथाना फंटा क्षेत्र में पहुंचने पर बड़नगर से बस में सवार दो व्यक्ति उनके पास पहुंचे और बैग छीनने का प्रयास किया।

फरियादी द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर तीन अन्य आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की तथा बैग छीनकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Oplus_0

 

एडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, डीएसपी महिला सेल श्री अजय सारवान, डीएसपी यातायात श्री आनंद कुमार सोनी, डीएसपी श्री सुरेन्द्र कुमार गडरिया तथा एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने जांच शुरू की।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक विभिन्न मार्गों पर लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फरियादी, बस चालक, परिचालक और क्लीनर के बयान लिए गए तथा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए।

साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल इनपुट का विश्लेषण करते हुए संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मिली लोकेशन

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं तथा लूट का सामान भी उनके पास है। सूचना पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

ये आरोपी गिरफ्तार

राहुल पिता सोदान गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ऊनी, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।

अभिजीत उर्फ अभय पिता दिनेश गुर्जर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम ऊनी, जिला रतलाम।

यशवंत पिता कैलाश गुर्जर, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 15, बालागंज बरगुण्डा गली, मंदसौर।

राहुल उर्फ वीर गुर्जर पिता सुरेश गुर्जर, उम्र 25 वर्ष, निवासी दिलीपनगर, रतलाम।

रवि उर्फ बबला गुर्जर पिता देवीसिंह गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनिया, जिला रतलाम।

मोहम्मद उमर उर्फ पप्पु पिता इमाम बख्श, उम्र 42 वर्ष, निवासी आनंद कॉलोनी, रतलाम।

दो आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल रोहित नायक, निवासी रामरहिम नगर रतलाम तथा गौरव गुर्जर, निवासी हरसोला इंदौर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

साइबर एवं तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

मामले के खुलासे में निरीक्षक अय्यूब खान, थाना प्रभारी बिलपांक, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रभारी साइबर सेल, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक हिम्मतसिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, प्रधान आरक्षक राहुल जाट, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र चावड़ा, प्रधान आरक्षक अनिल सोलंकी, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक विपुल भावसार सहित साइबर एवं तकनीकी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाली जांच।

पूरी खबर को टीवी ट्यूब चैनल पर👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

प्रकरण के खुलासे में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक दीपक मंडलोई, निरीक्षक रणजीत सिंगार, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक अलकेश सिंगाड़, उप निरीक्षक सुरेश गोयल, उप निरीक्षक किशनलाल रजक, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी, उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सउनि कपिल डिंडोर सहित अनेक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

बड़नगर पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी बड़नगर आरक्षक कमलेश मौर्य एवं आरक्षक मनोहर सहित पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया। डीएसबी रतलाम से सहायक उप निरीक्षक शिव नामदेव, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय पंजाबी, प्रधान आरक्षक देविदान सिंह एवं प्रधान आरक्षक कमलेश पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मियों का भी योगदान रहा।

पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

अन्य खबरों के लिए 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण मामले का तेजी से खुलासा करते हुए बड़ी मात्रा में लूटा गया मशरूका बरामद किया है। पुलिस द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

बरामदगी:

सोने के 238 नग जेवरात — वजन 4.167 किलोग्राम — कीमत लगभग ₹5.32 करोड़

चांदी के 183 नग जेवरात — वजन 4.047 किलोग्राम — कीमत लगभग ₹9 लाख

कुल अनुमानित कीमत — पुलिस प्रेस-नोट के अनुसार लगभग ₹5.5 करोड़

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!