“मणिभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि” “MP की 20+ संस्थाओं में श्रद्धांजलि”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मणिभाई पटेल के निधन पर मध्यप्रदेश में 20 से अधिक संस्थानों में श्रद्धांजलि

रतलाम। गुजरात स्थित श्री उमिया माताजी संस्थान, ऊंझा के पूर्व प्रमुख श्री मणिभाई पटेल (मम्मी) के देवलोकगमन पर मध्यप्रदेश के पाटीदार समाज एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश की 20 से अधिक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में उनकी स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

श्री मणिभाई पटेल वर्ष 1982 से मध्यप्रदेश में सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे। अपने जीवनकाल में उन्होंने मध्यप्रदेश के करीब 720 गांवों का भ्रमण किया तथा समाज को शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

अन्य ख़बर 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मध्यप्रदेश में निकाली गई दिव्य ज्योति रथ यात्रा से प्राप्त राशि से इंदौर में लड़कों के लिए छात्रावास निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। प्रदेश की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को उन्होंने तन-मन-धन से सहयोग दिया।

श्री पटेल के कार्यकाल में मिशन-2030 के अंतर्गत उमिया माताजी के 1001 शिखर मंदिरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसी क्रम में 26 दिसंबर 2021 को संस्थान के प्रमुख रहते हुए उन्होंने स्वर्गीय दिलीप भाई नेताजी एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रवीण भाई पटेल के साथ धार जिले के धामंदा, अमोदिया एवं खाचरोदा में शिखर मंदिरों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। यह मध्यप्रदेश की उनकी अंतिम यात्रा रही।आज कलेक्टर कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन 👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

संस्थानों में दी गई श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि कार्यक्रम उमिया धाम राऊ इंदौर, उमिया उत्कृष्ट ज्योति निधि न्यास इंदौर, उमिया महाविद्यालय महेश्वर, उमिया बाल विद्या आश्रम सोमाखेड़ी, उमिया माताजी शैक्षणिक संस्थान करौंदिया, नोबल इंटरनेशनल स्कूल रतलाम, अंबिका आदर्श ।

महाविद्यालय बदनावर, सरदार पटेल हॉस्पिटल बदनावर, गुरुकुल गायत्री आश्रम अभयपुर, श्री उमिया कन्या महाविद्यालय हाटपिपलिया सहित विभिन्न संस्थाओं एवं पाटीदार समाज संगठनों में आयोजित किए गए।

इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पाटीदार समाज संगठनों, सरदार सेना मध्यप्रदेश तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार सहित विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं उमिया सेवकों ने श्री पटेल के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

👎👎

https://youtu.be/_f3hAGQLAm8?si=WDndD3cOdRvuODd7

श्री उमिया माताजी संस्थान के कारोबारी सदस्य मनोहर कामदार, रानीपुरा ने बताया कि श्री मणिभाई पटेल ने शिक्षा, समाजसेवा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में गाजनोद के अमृत जी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

समाजजनों ने कहा कि श्री मणिभाई पटेल का शैक्षणिक संस्थाओं के विकास और समाज को संगठित करने में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!