नाबालिग से मिलने पहुंचे मजहब के युवक पर हमला • गले पर कांच से वार का आरोप • 7-8 सेंटीमीटर गहरा घाव • मेडिकल कॉलेज में भर्ती

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर हमला, कांच की बोतल से गले पर वार रतलाम।

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक नाबालिग लड़की से मिलने उसके घर पहुंचे 20 वर्षीय युवक पर उसके पिता ने कथित रूप से कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में युवक के गले पर गहरा घाव हुआ है। उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरियाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाला समीर नामक युवक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस दौरान लड़की के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसी बीच माता-पिता के घर लौटने पर युवक को वहां देखकर विवाद की स्थिति बन गई।

ताज़ा ख़बर के लिए 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

आरोप है कि विवाद के दौरान लड़की के पिता ने कांच की बोतल फोड़कर उसके टूटे हुए हिस्से से युवक के गले पर वार कर दिया। हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डायल-112 की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

मेडिकल जांच में गले पर गहरा घाव ।

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने युवक के गले पर करीब 7 से 8 सेंटीमीटर लंबा और गहरा घाव पाया। घाव पर टांके लगाए गए और युवक को निगरानी के लिए भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद नाबालिग लड़की भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उसने युवक को अपना प्रेमी बताया और आरोप लगाया कि उसके पिता ने कांच की बोतल से उसके गले पर हमला किया।

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को करीब तीन वर्षों से जानते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल युवक के बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं, इसलिए घटना की पूरी स्थिति उसके बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।  । अन्य अपडेट 👎 👎 करो टच

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंदन द्विवेदी के अनुसार, युवक के गले पर धारदार वस्तु से चोट का निशान मिला है। घाव का उपचार किया गया है और मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!