धाराड़ में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। जिले के ग्राम धाराड़ स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी का आयोजन 24 अगस्त 2026, सोमवार को किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

आयोजकों के अनुसार शाही सवारी का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन 17वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर 3131 भव्य कलश यात्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

 

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर बाबा महाकाल की शाही सवारी में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर परिसर, ग्राम धाराड़, जिला रतलाम में आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि महाकाल मंदिर धाराड़ राज्य संरक्षित स्मारक है। मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है और यह प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का मंदिर माना जाता है।

shivam dhakad
Author: shivam dhakad

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!