34वें आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन की तैयारियों पर मंथन, घर-घर जनजागृति अभियान चलाने का निर्णय
जामथून। ग्राम जामथून स्थित शबरी धाम आश्रम में शनिवार को आदिवासी एकता परिषद की राष्ट्रीय सामाजिक बैठक (सामाजिक संगोष्ठी) के प्रथम दिवस का आयोजन हुआ। बैठक का शुभारंभ धरती माता की वंदना के साथ किया गया। इस दौरान आगामी 34वें आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन को सफल बनाने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में राजस्थान में प्रस्तावित आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन की रूपरेखा पर विशेष रूप से मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महासम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजन की भागीदारी संभावित है। आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए राजस्थान में प्रति व्यक्ति एक रुपये के सहयोग तथा इच्छानुसार खाद्य सामग्री एकत्र करने की योजना पर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि सामाजिक जनजागृति और महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर घर-घर, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले, गांव-गांव और नगर-कस्बों तक छोटी-छोटी सामाजिक बैठकें, संगोष्ठियां, ग्राम चौपाल एवं सामाजिक जनजागृति यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन माध्यमों से समाज को जोड़ने और आयोजन के लिए सहयोग जुटाने पर जोर दिया गया।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
वक्ताओं ने आदिवासी एकता परिषद की सामाजिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद के प्रयासों से आदिवासी समाज में अपनी संस्कृति, सभ्यता, जीवन मूल्यों, परंपराओं, रीति-रिवाजों, वेशभूषा और जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ी है। संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बुद्धिजीवी शामिल हुए।👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बाबुल ने की। इस अवसर पर महाराष्ट्र से अशोक भाई चौधरी राष्ट्रीय महासचिव, किशन ठाकरे, गुजरात से भूपेंद्र भाई चौधरी, सांगलिया भाई, मध्य प्रदेश से शिव भानु मंडलोई, राजस्थान से मोगजी भगोरा, राजू भाई पाण्डरा, साधना बेन, गजानन ब्राह्मण, डॉ. अभय ओहरी, डॉ. कमल सिंह डामोर, डॉ. आरसी डामोर, बिलार सिंह जमारे, तोलसिंह डावर, बहादुरसिंह डामर, रामचंद्र भगोरा, राधा डामोर, अनीता सोलंकी, शशि कला भगोरा, प्रमिला वसावा, हीरालाल कटरा, हरिनारायण मीणा, कमलेश भगोरा, सुमित्रा वसावा, पिंटू निनामा, रूपचंद रावत, दुर्गा शंकर मीणा, शंकर लाल कोटेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
ग्रुप में शामिल कर देखिए रोज ताजा ख़बर 👇 👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4


