बांगरोद। बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण के नेतृत्व में गुरुवार को ग्राम बांगरोद में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गई।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य सामग्री, बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से आम परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों पर पड़ रहा है।
कांग्रेस ने शकर के बढ़ते दामों पर तत्काल नियंत्रण, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत, पेट्रोल के दाम कम करने तथा बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर अनावश्यक एवं मनमाने बिलों में संशोधन की मांग की। साथ ही किसानों और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण के अध्यक्ष दिलीप कुमावत के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पूर्व समिति अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार जड़वासा, मांगीलाल मालवीय पूर्व जनपद प्रतिनिधि, लोकपाल पटेल मंडल अध्यक्ष जड़वासा, कन्हैयालाल शेखवानिया मंडल अध्यक्ष बांगरोद, देवेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष सेजावता, गणेशलाल मालवीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुखदेव कुमावत, महेश पाटीदार रिंगनिया, डॉ. तुलसीराम मालवीय पूर्व जनपद प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत बांगरोद अध्यक्ष शैलेंद्र मेहता, ओपी प्रजापत, प्रकाश कांवरिया, हरीश पटेल जनपद प्रतिनिधि बांगरोद, देवीलाल चौहान, रईस भाई पंचायत अध्यक्ष मलवासा, मांगू पटेल, इशाक पटेल शिमलावदा ग्राम पंचायत अध्यक्ष, रामचंद्र मालवीय ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान नेता रेहमत अली के संचालन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को तत्काल राहत देने की मांग की।


