ईमानदारी की मिसाल: युवाओं ने लौटाया 15 हजार रुपए से भरा पर्स

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम के समीप ग्राम सेजावता के युवा डुम्पाल सिंह, पुष्कर शर्मा एवं महिपाल सिंह ने ईमानदारी और मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिला पर्स उसके मालिक को लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवा मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।https://youtube.com/@mpnationalnews24 इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक पर्स मिला, जिसमें करीब 15 हजार रुपए, एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड था।युवाओं ने आधार कार्ड पर दर्ज नाम के आधार पर पर्स के मालिक रितेश निपानिया,

निवासी ग्राम राउखेड़ी, इंदौर से संपर्क किया। फोन पर रितेश ने बताया कि पर्स उनका ही है और वह गुम हो गया था।रात्रि का समय होने के कारण पर्स उसी समय नहीं लौटाया जा सका। ग्रुप में शामिल हो कर देखिए रोज ताजा ख़बर 👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

इसके बाद आज रितेश को रतलाम बुलाकर युवाओं ने पर्स सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया।युवाओं की इस पहल की सराहना की जा रही है। उन्होंने अपने कार्य से यह संदेश दिया कि ईमानदारी और इंसानियत आज भी समाज में कायम है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather