मरीजों की सुविधा के लिए इप्का फाउंडेशन की पहल

रतलाम। स्थानीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इप्का फाउंडेशन (IPCA Foundation) द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत आवश्यक चिकित्सीय एवं जन-सुविधा सामग्री भेंट की गई।

फाउंडेशन की ओर से 750 बिस्तरीय चिकित्सालय के लिए 15 स्ट्रेचर, 20 व्हीलचेयर, 25 स्टेनलेस स्टील वेटिंग चेयर तथा 1 हैवी ड्यूटी इंडस्ट्रियल सीलिंग फैन प्रदान किया गया।
गंभीर मरीजों और दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा
अधिष्ठाता डॉ. अनीता मुथा ने इप्का फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले गंभीर एवं दिव्यांग मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर काफी उपयोगी होंगे। वहीं प्रतीक्षालय में लगाई जाने वाली कुर्सियों से मरीजों और उनके परिजनों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्राप्त इंडस्ट्रियल फैन को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगाया जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में कतार में खड़े मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी। ग्रुप मे शामिल हो 👎👎
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
स्वास्थ्य जांच शिविरों में भी सहयोग
डॉ. मुथा ने कहा कि चिकित्सालय प्रशासन इप्का कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग करेगा। आवश्यकता पड़ने पर इप्का के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद जताई। देखिए 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
ये रहे मौजूद
सामग्री हस्तांतरण के दौरान इप्का फाउंडेशन की ओर से श्री दिनेश सियाल एवं डॉ. मनीष गुप्ता उपस्थित रहे। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अनीता मुथा, अस्पताल अधीक्षक सह संयुक्त संचालक डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश हुंडेकरी, डॉ. पवन शर्मा सहित चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ताज़ा अपडेट 👎👎
https://www.youtube.com/@naradhnews2424


