ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

कृषकों को बेहतर सेवा देने में सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका : कलेक्टर श्री कटेसरिया*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 16 सितंबर 2026/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रतलाम की 77वीं वार्षिक साधारण सभा बुधवार को नवीन कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक की प्रगति का वार्षिक प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही बैंक की अमानतों में वृद्धि के लिए क्यूआर कोड सुविधा लागू किए जाने की जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि बैंक प्रदेश के चुनिंदा सफल सहकारी बैंकों में शामिल होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। कृषकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंक का कार्य कई जिलों की तुलना में बेहतर है, इसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

कलेक्टर ने बैंक में कालातीत ऋणों की वसूली पर विशेष ध्यान देते हुए इसे शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंक ने शुद्ध लाभ अर्जित करने में भी अच्छी सफलता प्राप्त की है। किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका और भागीदारी रही है।

*687.16 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित, एनपीए घटकर 3.86 प्रतिशत हुआ*

 

बैंक के महाप्रबंधक श्री कृतज्ञ गुप्ता ने बैंक का वार्षिक लेखा-जोखा एवं वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्ययोजना में ऋण वितरण के लिए 90 हजार लाख रुपये, अमानतों के लिए 85 हजार लाख रुपये तथा वसूली के लिए 90 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

श्री गुप्ता ने बताया कि चालू वर्ष में बैंक द्वारा 687.16 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। बैंक की वर्तमान अंशपूंजी 4797.48 लाख रुपये, अमानतें 73768.92 लाख रुपये तथा कार्यशील पूंजी 116408.30 लाख रुपये है।

बैंक की इस वर्ष वसूली 76.57 प्रतिशत रही है। बैंक कर्मचारियों के सतत प्रयासों से एनपीए को कम कर 3.86 प्रतिशत के स्तर पर लाया गया’ है। बैंक द्वारा अपनी अंशधारी संस्थाओं को 2.50 प्रतिशत लाभांश वितरित किए जाने की घोषणा की गई है।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

*अमानतों पर 7.10 प्रतिशत तक ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ

महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने बताया कि बैंक द्वारा अमानतों पर अधिकतम 7.10 प्रतिशत ब्याज दर 3 जुलाई 2025 से लागू की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित ब्याज दर पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather