ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

गणेश पंडालों पर पुलिस की नजर! SP अमित कुमार ने किया शहर का दौरा, आयोजकों को दिए निर्देश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में गणेशोत्सव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में गणेशोत्सव पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार मैदानी स्तर पर निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रतलाम शहर का भ्रमण कर विभिन्न गणेश प्रतिमा स्थलों और गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। एसपी ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने गणेशोत्सव समितियों और आयोजकों से सीधे संवाद करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।

पुलिस की ओर से आयोजकों को पंडालों में वॉलेंटियर्स की लगातार मौजूदगी, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि रात्रि के समय आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि गणेशोत्सव के दौरान लगातार मैदानी उपस्थिति बनाए रखें और आयोजकों एवं आमजन से समन्वय करते रहें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गणेशोत्सव को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather