ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

सेजावता में गूंजा भगत सिंह का जयघोष,भारत माता की आरती कर किया नमन”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

शहीद भगत सिंह जयंती पर सेजावता में भव्य आयोजन

दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता की आरती, राष्ट्रभक्ति के माहौल में शहीद-ए-आजम को किया नमन।

सेजावता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सेजावता में श्रद्धा, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर शहीद भगत सिंह के साहस, राष्ट्रप्रेम एवं देश के लिए दिए गए अमूल्य बलिदान को याद किया। ग्रुप मे शामिल हो कर देखिए पूरी ख़बर 👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश जी कटारिया द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की तथा देश की एकता, अखंडता, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन के दौरान शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके राष्ट्रप्रेम, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। भगत सिंह के विचार, साहस और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और समाजसेवा के संकल्प के साथ शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित।👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कार्यक्रम में हिंदू संगठन के राजेश कटारिया, अभिषेक उपाध्याय, राहुल सिंह सिसोदिया, अभिलाष जोशी, सूरज सिंह सिसोदिया, गौरव पड़ियार, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, दीपक पड़ियार, नंदलाल टांक, धर्मेंद्र सिसोदिया, शैलेंद्र सिसोदिया, चरण सिंह पंवार, सिद्धार्थ पंड्या, विजय यादव, नंदकिशोर मीणा, राहुल परमार, दीपांशु गुप्ता, सूरज प्रजापत, लखन चौधरी एवं कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। ताज़ा खबरों का जखीरा और खुलासा 👇👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

संदेश:

“शहीदों की शहादत देश की अमूल्य धरोहर है। उनके विचार और बलिदान सदैव युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather