ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रघुवीर जोशी और मनमोहन शर्मा को प्रतिष्ठित पुलिस सम्मान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए घोषित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम जिले के दो पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए कुल 33 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

रतलाम के उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट श्रेणी तथा प्रधान आरक्षक 725 मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

जावरा में तनावपूर्ण स्थिति को संभालने में निभाई अहम भूमिका

थाना जावरा के उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को वर्ष 2024 में जावरा शहर के शंकर मंदिर में गोवंश का सिर मिलने के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए अति विशिष्ट श्रेणी में चयनित किया गया है। पुलिस के अनुसार उस दौरान तत्काल एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन के जरिए स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी खबरों को देखने के लिए ग्रुप में शामिल हो 👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

उन्हें पुरस्कार के तहत 12 बोर गन एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

तकनीकी जांच से कई जटिल अपराधों का खुलासा

सायबर सेल रतलाम में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को लगभग 25 वर्षों के सेवाकाल में तकनीकी विश्लेषण एवं ओपन सोर्स तकनीक के प्रभावी उपयोग से गंभीर एवं जटिल अपराधों के खुलासे में योगदान के लिए विशिष्ट श्रेणी में चुना गया है। बढ़ता न्यूज नेटवर्क 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

पुलिस के अनुसार उन्होंने अंधे कत्ल, अपहरण, चोरी, साइबर अपराध एवं मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच में तकनीकी सहयोग दिया।

कालुखेड़ा थाना क्षेत्र में 10 माह की मासूम के अपहरण एवं हत्या के मामले में तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की राजस्थान से गिरफ्तारी और बच्ची का शव बरामद कराने में योगदान रहा। वहीं रिंगनोद में अज्ञात युवती की हत्या, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में रचना उपाध्याय हत्याकांड तथा रावटी में अज्ञात महिला की हत्या के मामलों के खुलासे में भी तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया गया।

डीडी नगर थाना क्षेत्र में करीब 65 लाख रुपए की चोरी का मामला मात्र 24 घंटे में सुलझाने तथा आलोट में Meta Trades 5 Pro ऐप से हुई 7.11 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में भी उनकी भूमिका बताई गई है।

MD ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई में भी तकनीकी योगदान

रतलाम जिले में MD ड्रग्स नेटवर्क के विरुद्ध की गई कार्रवाई में भी प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा के तकनीकी योगदान का उल्लेख किया गया है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार विभिन्न 26 प्रकरणों में 73 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा करीब 4.262 किलोग्राम MDMA, जिसकी कीमत लगभग 4.10 करोड़ रुपए बताई गई है, की जब्ती की कार्रवाई में उनका योगदान रहा।

 

ऑपरेशन मुस्कान में भी तकनीकी सहयोग

औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपहृत किए गए दो मासूम बच्चों को ओपन सोर्स तकनीक की सहायता से 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कराने और सात आरोपियों की गिरफ्तारी में भी उनकी भूमिका रही।👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इसके अलावा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में 158 गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी में तकनीकी सहयोग प्रदान करने की जानकारी पुलिस ने दी है।

25 वर्ष में 423 बार हुए सम्मानित

प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को लगभग 25 वर्ष के सेवाकाल में सराहनीय कार्यों के लिए अब तक 423 बार प्रशंसा एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें 284 नगद पुरस्कार, जिनकी कुल राशि 1 लाख 71 हजार 440 रुपए बताई गई है।

एसपी अमित कुमार ने दी बधाई

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए चयनित उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान मिलना संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पूरे रतलाम पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

नारद न्यूज़24 | रतलाम प्रधान संपादक – दौलत पाटीदार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather