रतलाम। डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में अब मरीजों को आधुनिक 128 स्लाइस CT स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। 1 अक्टूबर 2026 को चिकित्सा महाविद्यालय की 19वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में CT स्कैन की दरों का अनुमोदन किया गया। बैठक आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद कुमार शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

अब तक जिला चिकित्सालय में 16 स्लाइस CT स्कैन मशीन उपलब्ध थी, जबकि नई व्यवस्था के तहत 128 स्लाइस मशीन से हृदय, ब्रेन एवं स्ट्रोक, गंभीर दुर्घटनाओं में अंदरूनी चोट तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच में अधिक आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

खास बात यह है कि आयुष्मान योजना के पात्र मरीजों के साथ अज्ञात, लावारिस तथा सरकार द्वारा पंजीकृत वृद्धाश्रम के मरीजों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
बैठक में रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. अनीता मुथा, CMHO डॉ. किरण वादिवा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

इसके बाद जिला स्तरीय आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और निजी चिकित्सालय संचालकों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। लंबित भुगतान के शीघ्र निराकरण का भी आश्वासन दिया गया।
अन्य खबरों पर नई अपडेट 👎👎
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बैठक से पहले MBBS की हिंदी पाठ्य पुस्तकों की प्रदर्शनी का विमोचन किया गया और प्रथम वर्ष के MBBS विद्यार्थियों से चर्चा भी की गई।
सभी ख़बर एक सिंगल क्लिक पर 👇👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4


