महालक्ष्मी अष्टमी पर कुबेर पोटली का विधिवत पूजन-अभिमंत्रण
10 अक्टूबर को श्री हिमतारा रिजॉर्ट खेतलपुर में होगा सामूहिक श्राद्ध कर्म, श्रद्धालुओं को निःशुल्क दी जाएगी कुबेर पोटली प्रसादी।

रतलाम। महालक्ष्मी अष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 10 अक्टूबर को श्री हिमतारा रिजॉर्ट, खेतलपुर रतलाम में आयोजित होने वाले सामूहिक श्राद्ध कर्म को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में कालिका माता मंदिर के पीछे स्थित सत्य साहित्य सेवा केंद्र में विशेष कुबेर पोटली का विधिवत पूजन एवं अभिमंत्रण किया गया।
विशेष पूजन के दौरान कुबेर पोटली में सम्मिलित की जाने वाली विभिन्न पूजन एवं मांगलिक सामग्रियों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। इनमें कौड़ी, कमलगट्टे, लघु शंख, रुद्राक्ष, केशर युक्त अक्षत, गुंजा (चिरमी), गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, खड़ा धनिया एवं स्फटिक रत्न सहित अन्य पूजन सामग्री शामिल है।
शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट पर पहली नजर 🤔🤔👎👎
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
आयोजकों के अनुसार विधिवत पूजन एवं अभिमंत्रण के पश्चात इन पवित्र सामग्रियों को महालक्ष्मी प्रसादी के रूप में कुबेर पोटली के स्वरूप में तैयार किया जाएगा। आगामी 10 अक्टूबर को श्री हिमतारा रिजॉर्ट खेतलपुर में होने वाले सामूहिक श्राद्ध कर्म में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को यह कुबेर पोटली प्रसादी स्वरूप निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

श्रद्धालु इस पवित्र पोटली को अपने घर ले जाकर दीपावली के शुभ अवसर पर विधिवत पूजन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्राद्ध कर्म की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ दीपावली के अवसर पर घर-परिवार में मंगलभाव, श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ पूजन का अवसर प्रदान करना है।
चैनल पर देखने के लिए 👎https://youtube.com/@mpnationalnews24
श्राद्ध कर्म की तैयारियों में जुटे समिति सदस्य
सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक श्राद्ध कर्म को लेकर समिति सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर धार्मिक वातावरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अन्य खबरों पर चलित अपडेट 👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424


