ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

6 सदस्य गिरफ्ताररतलाम | 18 अक्टूबर 2026

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रतलाम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 11.80 किलोग्राम नकली सोने के आभूषण व मूर्ति, 2.20 किलोग्राम नकली चांदी के आभूषण, 400 ग्राम चांदी के सिक्के, 30 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रिक तौल कांटा जब्त किया है।

घटना का पूरा ब्यौरा

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) ने आगामी त्योहारों को लेकर बाजारों में गुंडे-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश पंद्रो और नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस की विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही थी। 👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

16 अक्टूबर 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले से आए कुछ संदिग्ध पुरुष और महिलाएं रतलाम क्षेत्र में नकली सोना-चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना माणकचौक पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष और तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16 अक्टूबर को फरियादी मुस्तफा तांबावाला की बर्तन की दुकान पर जाकर नकली सोने का टुकड़ा असली बताकर ठगी करने का प्रयास किया था। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठगी की घटनाओं में शामिल होने की बात कही है। पुलिस फिलहाल अन्य संभावित वारदातों, ठगी के तरीकों और गिरोह की गतिविधियों के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सागर पिता गणेश राठौर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीटी छज्जुराम विद्यालय के पास, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद (हरियाणा)

गणेश पिता गंगाराम राठौर, उम्र 55 वर्ष, निवासी छज्जुराम विद्यालय के पास, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद (हरियाणा)

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मानसिंह पिता वीरचन्द राय, उम्र 36 वर्ष, निवासी 228 बदालीखेड़ा, एमजेएसएस पब्लिक स्कूल के पास, कानपुर रोड, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

इनके अलावा तीन महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम फिलहाल पुलिस द्वारा जारी नहीं किए गए हैं।

जब्त सामग्री

चांदी के 09 सिक्के: कुल वजन 400 ग्राम

नकली चांदी के आभूषण: कुल वजन 2.200 किलोग्राम

नकली सोने के आभूषण एवं मूर्ति: कुल वजन 11.800 किलोग्राम

नकदी: ₹30,000

इलेक्ट्रिक तौल कांटा: 01 नग

मामले में थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 566/2026, धारा 318(4) और 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त आभूषणों और अन्य सामग्री की विधिवत जप्ति की गई है।

 

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रसिंह डाबर, सहायक उपनिरीक्षक गौरचन्द परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक सुरेन्द्रसिंह, आरक्षक पंकज, आरक्षक कुलदीप जाट, आरक्षक महेश, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, आरक्षक धीरज यादव, महिला आरक्षक वर्षा पाटीदार, महिला आरक्षक मेघा, महिला आरक्षक भारती पंवार, महिला आरक्षक प्रवीणा सोलंकी और महिला आरक्षक वर्षा कैथवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रतलाम पुलिस की अपील

रतलाम पुलिस आमजन और व्यापारियों से अपील करती है कि सोना-चांदी के आभूषण खरीदते समय उनकी प्रामाणिकता की जरूर जांच करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा असामान्य रूप से कम कीमत पर सोना-चांदी बेचने की पेशकश किए जाने पर सतर्क रहें। संदिग्ध व्यक्तियों या ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रतलाम पुलिस — त्योहारों में सुरक्षा, अपराधियों पर सख्ती और आमजन के विश्वास की रक्षा।

नारद न्यूज़24

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather