25 अक्टूबर को पिपलियामंडी में 31वीं वार्षिक साधारण सभा, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
पिपलियामंडी, मंदसौर (मध्यप्रदेश)।
श्रद्धा में शक्ति, भक्ति में समर्पण और सेवा में सामाजिक उत्थान का संकल्प लेकर क्षेत्रीय पाटीदार समाज संगठन जिला नीमच-मंदसौर (मालवा क्षेत्र पाटीदार सामाजिक विकास समिति) की 31वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। यह सभा समाज की एकजुटता, पारदर्शिता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से पाटीदार समाज धर्मशाला, रेलवे ब्रिज के पास, जेतपुरा, अमरपुरा रोड, पिपलियामंडी, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर में आयोजित होगा।
समाज के भविष्य की दिशा तय करेगी वार्षिक सभा ।
ग्रुप मे शामिल हो कर देखिए रोज ताजा ख़बर 👇👇
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4सभा में समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उस पर स्वीकृति प्राप्त करने के साथ आगामी तीन वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक जिम्मेदारियों और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर रहेगा।
बसंत पंचमी पर 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रस्तावित
समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने, विवाह आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 फरवरी 2027, बसंत पंचमी के अवसर पर प्रस्तावित 29वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा। सम्मेलन के लिए बजट निर्धारण तथा आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन भी बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकजुटता, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इसकी तैयारियों को लेकर सदस्यों के सुझावों और सामूहिक निर्णयों के आधार पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424






