नारद न्यूज 24 पेट्रोल पंप कर्मचारी पर लाठी डंडे सहित चाकू से हमला।
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर लाठी डंडे सहित चाकू से हमला।
पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश पंप पर लगे सी सी टीवी कैमरे में वीडियो व फोटो हुये कैद।
नाबालिक समेत तीन आरोपी ने दिया अंजाम
रतलाम जिले के बजाना क्षेत्र पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लात घुसे, लाठी डंडे सहित चाकू से किया हमला ।
एक नाबालिक समेत तीन बदमाश शामिल हैं चाकू से हमला करने की घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई ।
पंप कर्मचारियों ने नाबालिक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है
घटनाक्रम शाम 6:30 लगभग का है बजाना कि निकट बांसवाड़ा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े बाइक पर आए तीन बदमाश ने पहले पेट्रोल भराया इसके बाद कुछ कहा सुनी हुई।
इसके बाद पंप पर कर्मचारी ईश्वर लाल कटरा के साथ मारपीट करने लगे इस दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर कर्मचारी ईश्वरलाल कटरा पर हमला कर दिया धारीदार हथियार से ईश्वर लाल परगी की झांघ पर किए वार बीच बचाव करने आए कर्मचारी राजू पर लाठियों बरसाई।
मारपीट से घायल कर्मचारियों को तुरंत बजाना के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।
पंप संचालक अमित मीणा ने बताया कि तीन युवा ने पेट्रोल भराया और रुपए भी दिए लेकिन किसी बात को लेकर बहस करने लगे कर्मचारियों ने समझाया तो उन्होंने मारपीट करते हुए हमला कर दिया।
जैसे तैसे उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई एक नाबालिक आरोपी पकड़ में आया और दो भाग गए नाबालिक को पुलिस को सौंप दिया गया है ।
थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले एक नाबालिक ने अपने अन्य साथियों के नाम बताएं जिनमें बापू डामोर ,अमन गामड़ है जो रतलाम के रहने वाले हैं यह शादी में बजाना आए थे केस दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक





