रतलाम में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली, हजारों लोग हुए शामिल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

देशभक्ति गीतों के बीच हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ता, भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को रतलाम शहर में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय नजर आया।

रैली सुबह 11 बजे महलवाड़ा से शुरू होना प्रस्तावित थी, लेकिन करीब दो घंटे की देरी के बाद दोपहर 1 बजे रैली शुरू हो सकी। रैली से पहले महलवाड़ा स्थित मंच से वक्ताओं ने तिरंगे और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए, जिसके बाद तिरंगा वाहन रैली को रवाना किया गया।

रैली में सबसे आगे डीजे वाहन चल रहा था, जिस पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। इसके पीछे मातृशक्ति की महिलाएं केसरिया साफा बांधे और हाथों में तिरंगा थामे वाहनों पर सवार होकर शामिल हुईं। इसके बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन हेलमेट पहनकर बुलेट से रैली में शामिल हुए।

रैली में जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री कृष्णा डिंडौर, उपाध्यक्ष गौरव मूणत सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए।

🚩 शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली

तिरंगा वाहन रैली महलवाड़ा से शुरू होकर पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, हरदेवलाला पिपली, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड ओवरब्रिज और राम मंदिर होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता गार्डन पहुंची।

यहां भारत माता की आरती के साथ रैली का समापन हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

पूरी ख़बर के लिए देखिये नारदन्यूज़24 टीवी युटुब चेनल पर🙏🙏👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रैली के दौरान तिरंगे से सजे वाहन, देशभक्ति गीत और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर में आकर्षण का केंद्र रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!