रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का 10 दिवसीय अभियान पूरा, 156 चालान से ₹84 हजार वसूले

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

VIP/सरकारी स्टिकर, काली फिल्म और अमानक नंबर प्लेट पर सख्ती — नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर रतलाम जिले में 1 से 10 अगस्त तक चलाए गए 10 दिवसीय यातायात सुरक्षा अभियान का समापन हो गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 156 चालान बनाकर ₹84 हजार का समन शुल्क वसूल किया।👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने विशेष रूप से VIP/सरकारी स्टिकर के अनधिकृत उपयोग, वाहनों के शीशों पर ब्लैक/अमानक फिल्म तथा अमानक या गलत नंबर प्लेट के खिलाफ कार्रवाई की। प्रमुख मार्गों, चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई।

पुलिस कार्रवाई के दौरान VIP/सरकारी स्टिकर के अनधिकृत उपयोग पर 9 चालान बनाकर ₹10,500, वाहनों में ब्लैक/अमानक फिल्म के उपयोग पर 30 चालान बनाकर ₹15 हजार तथा बिना HSRP, अमानक अथवा गलत नंबर प्लेट के मामले में 117 चालान बनाकर ₹58,500 समन शुल्क वसूला गया।काली फिल्म और अलग-अलग स्टिकर वाले वाहन भी जांच के दायरे में

रतलाम में चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन भी पुलिस की निगरानी में आए जिन पर अलग-अलग प्रकार के पहचान अथवा संगठन संबंधी स्टिकर लगाए गए थे। काली गाड़ी पर लाल नंबर प्लेट, सफेद गाड़ी पर भगवा/शिवसेना से संबंधित स्टिकर तथा बोलेरो के शीशों पर काली फिल्म जैसे मामलों को लेकर भी यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संगठन को निशाना बनाना नहीं, बल्कि सभी वाहन चालकों पर यातायात नियम समान रूप से लागू करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।👎👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अधिकारियों के निर्देशन में अभियान

अभियान पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पन्द्रो एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। यातायात पुलिस टीमों ने चेकिंग के साथ वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

रतलाम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानक की नंबर प्लेट लगाएं, शीशों पर अमानक काली फिल्म का उपयोग न करें, अनधिकृत VIP/सरकारी स्टिकर से बचें और वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

👇👇👇

नारद न्यूज़ 24 की अपील: सड़क पर नियम सभी के लिए समान हैं। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

 

“सुरक्षित यातायात — सुरक्षित जीवन।”mp national

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!