naradhnews24.in
नारद न्यूज 24 , 16मई 2024
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर ग्वालियर पहुंच गया है. उन्हें श्रद्धांजलि देने लोगों की भारी भीड़ जमा है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप naradhnews24.inपर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ नारद न्यूज़ 24 पर
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां स्व. माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर ग्वालियर पहुंच गया है. उन्हें श्रद्धांजलि देने लोगों की भारी भीड़ जमा है. माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. वे कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं. उनका यहां सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली AIIMS में राजा माता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया. नई दिल्ली AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली. सम्भवतः कल ग्वालियर में अंतिम संस्कार होगा.बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 9.28 बजे माधवी राजे सिंधिया का निधन हुआ. आज होगा अंतिम संस्कार।
पिछले कुछ महीने से उनका इलाज चल रहा था. वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. उनकी उम्र 70 साल थी.
पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था. दिल्ली एम्स में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा.
सिंधिया परिवार की छत्री पर अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारियां शुरु हो गई है. अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा तैयार कर लिया गया है. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सिंधिया परिवार के सभी सदस्यों का अंतिम संस्कार कटोरा ताल स्थित छत्री में ही किया जाता है.
बता दें कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बहू और माधवराज सिंधिया की पत्नी माधवी राजे सिंधिया का नेपाल के राजघराने से संबंध था.
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


