बहन ने भाई की कलाई पर प्यार ही नहीं नया जीवन बांध दिया

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज 24 दौलतराम पाटीदार

अपनी किडनी दान कर बहन ने दिया भाई को नया जीवन दान ।


बहना ने भाई की कलाई पर प्यार नहीं जीवन बांध दिया ,,देखिए नारद न्यूज़ की रिपोर्ट।
बहन ने निभाया अपने होने का फर्ज और कर दी किडनी दान ।
मेडिकल कॉलेज के संभागीय अंग अनुदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति के द्वारा तत्काल बुलाई गई बैठक में बहन द्वारा भाई को अंगदान स्वीकृति देने का प्रसंग सामने आया है जिसमें अंगदान करने वाली बहन द्वारा अपने भाई को किडनी दी जा रही हैं बैठक शुरू होने पर समिति सदस्य ने किडनी दान देने वाले ने की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज देखे एवं कमियां को दूर करते हुए इस आधार पर अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान की गई।
डॉक्टर डीन अनीता जी मुथा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले के निवासी गिरीश शर्मा पिता परमानंद जी शर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी जिला राजगढ़ संभाग भोपाल को किडनी देने का बहन शकुंतला शर्मा पति राजेंद्र प्रसाद निवासी उज्जैन द्वारा देने का प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया ।परिवार की उपस्थिति में पति राजन प्रसाद भाई उत्तम शर्मा विजय शर्मा एवं वन प्रभास शर्मा से परिवार एवं प्रकरण की पूर्ण जानकारी ली इसके पश्चात सभी सदस्यों ने उक्त प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई ।

समिति सदस्य समाजसेवी गोविंद काकानी ने परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए उन्हें विधायक सांसद एवं मध्य प्रदेश शासन से कहां की सहायता मिल सकती हैं और उसमें लगने वाले आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी अस्पताल में भर्ती मैरिज गिरीश शर्मा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चल रहे इलाज की जानकारी भी सदस्यों की उपस्थिति में ली गई मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंदेलकर विभाग अध्यक्ष मेडिसिन विभाग डॉक्टर महेंद्र चौहान सर्जरी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीलम चार्ल्स समाजसेवी गोविंद काकानी समाजसेवी का श्रीमती मनीषा ठक्कर नोडल अधिकारी अतुल कुमार द्वारा प्रकरण बिना परेशानी के स्वीकृति देने मे मरिज एवं परिवार द्वारा समिति डॉक्टर एवं सदस्यों को धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि हम बहुत घबराते हुए आए थे परंतु इतनी आसानी से कार्य हुआ सोच ही नहीं था।
इसी के साथ समिति द्वारा आर्थिक मदद कैसे ली जाए जानकारी से चिंता बहुत कम हो गई हैं।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!