स्विमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज 24

रतलाम स्विमिंग पूल में डूबने से एक की मौत।
नारद न्यूज 24 दौलतराम पाटीदार जिला प्रमुख रतलाम।
रतलाम , गर्मी के मिजाज़ से राहत पाने डालफिन स्विमपुल में स्नान रहे लोगों के बीच आज एक घटना हुई है ।
स्वीमपुल में छलांग लगा रहे युवक के पैर से मृतक के चेहरे पर टक्कर लग कर किनारे से चढ़ रहा अनिकेत पानी में गिर जाता है।

इसके बाद वह पुल में लगभग 8 मिनट तक डूबा रहता है।
घटना सैलाना रोड स्थित डॉल्फिन स्विमिंग पूल की है।
यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक का नाम अनिकेत 18 वर्ष पिता दिनेश तिवारी है।
मृतक अपने तीन दोस्तों पीयूष तथा प्रवीण हर्ष के साथ डॉल्फिन स्विमिंग पूल में आया था ।
सूचना के बाद भी देरी से आए स्विमिंग पूल गार्ड ।
अचानक हुए घटनाक्रम में वहां मौजूद अनिकेत के दोस्त घबरा गए ।
अनिकेत के दोस्तों पियूष कुमावत ने बताया कि अनिकेत को पुल से तलाश करने के लिए ट्रेनर से भी बोला लेकिन वह काफी देर तक नहीं आए बाद में ट्रेनर आए अनिकेत तलाश कर पुल से निकला अचेत अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अनिकेत पिछले 4 साल से रतलाम ब्राह्मणों का वास में रहने वाले अपने मामा शैलेश दिक्षित निवास कर रहा था।
पिता अहमदाबाद में प्राइवेट काम करते हैं मां उत्तर प्रदेश के उन्नाव में है तथा मृतक का बड़ा भाई उज्जैन ,नागदा में काम करता है। अनिकेत रतलाम बेकरी पर काम करता था।
घटना के बाद भी पुल संचालक विजय पांडे ने पुल बंद नहीं किया।
इसके बाद सी एस पी अभिनव बांगरे और टी आई राजेंद्र वर्मा पहुंचे उन्होंने संचालक को फटकार लगाई ।
पुलिस अफसर को पुलिस संचालक में ट्रेनर समेत सुरक्षा के माफ डंडों को लेकर खामियां मिली पुल बंद कर दिया गया है ।
पुलिस अफसर ने पुल की केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी जांच इसमें
स्पष्ट दिख रहा है की घटना के बाद पुल के ट्रेनर व देख रेख करने वाले वहीं घूमते रहे ।
सी एस पी अभिनव बांगरे ने बताया कि घटना का मुआयना किया है फुल संचालक को लापरवाही सामने आई है माफ डंडों के मुताबिक पालन होता नहीं दिखा जांच के बाद पुलिस संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!