शातिर चोरों का रतलाम में आतंक

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज 24

  1. शातिर चोरों का रतलाम में आतंक :पांच मकानों को बनाया निशाना, ¤

सायबर सेल से लेकर होमगार्ड जवान के घर के भी तोड़े नकूचे रतलाम 7 घंटे पहलेपांच मकानों को बनाया निशाना, सायबर सेल से लेकर होमगार्ड जवान के घर के भी तोड़े नकूचे |रतलाम।

रतलाम में सोमवार रात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। पांच मकानों को एक साथ ताला व नकूचे तोड़ घर में रखे नगदी व चांदी के जेवर तक चुरा ले गए। सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक से लेकर होमगार्ड व रेलवे कर्मचारी के घरों का भी नकूचा तोड़ चोरों ने अपने हाथ साफ किए। एक साथ 5 सूने मकानों के ताले टूटने पर पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए है।चोरों ने इस तरह तोड़े नकूचे। – चोरों ने इस तरह तोड़े नकूचे।

चोरी की घटना महावीर रेसीडेंसी में हुई है। चोरों ने शिक्षक मनोज शर्मा के सूने मकान के ताले तोड़े। चोर घर का नकूचा काटकर शर्मा की पत्नी का एटीएम कार्ड ले गए। शर्मा के अनुसार उनके ससूर का एक्सीडेंट हो गया था वह कोटा गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने कॉल किया तो चोरी का पता चला। चोरी किया गया कार्ड ब्लॉक करा दिया है।

 

महावीर रेसीडेंसी में रहने वाले रतलाम ग्रामीण तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 ओमप्रकाश चौहान के सूने घर के मैनगेट का नकूचा काट घर में घुसे। चांदी का ब्रेसलेट (100 ग्राम), पत्नी की चांदी की पायल (50 ग्राम) चोरी कर ले गए। चौहान ने बताया वह पगड़ी के कार्यक्रम में परिवार के साथ बड़नगर गए था। मंगलवार सुबह लौटा तो चोरी का पता चला।

https://youtube.com/@naradhnews2424?si=pDa9vknSUzI4o2AF

पड़ोसी ने दी सूचना

सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक हिम्मतसिंह के घर का भी ताला चोरों ने तोड़ा। उन्होंने बताया परिवार छुट्‌टी में भीलवाड़ा गया है। मैं भी ड्यूटी पर बाहर हूं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर मैनगेट का नकूचा टूटा होने की जानकारी दी। ऑफिस के साथी को भेजकर नया ताला लगवाया। घर आने पर पता चलेगा कि चोर क्या ले गए।

चुनाव ड्यूटी में धुलिया (महाराष्ट्र) गए होमगार्ड रवि चौहान के घर का नकूचा तोड़ चोर चांदी के पायजेब, 5 हजार रुपए नकद ले गए। पत्नी 2 साल के बच्चे को लेकर सोमवार रात को पीएंडटी कॉलोनी स्थित मायके गई थी। रात में चोरों ने नकूचा तोड़ घटना को अंजाम दिया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!