रतलाम। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एक बार फिर पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलो पर तेज आवाज में बजने वाले लाउड स्पीकरो को उतरवाना शुरु कर दिया है।
अलग-अलग टीमो ने रतलाम शहर जावरा शहर समेत जिले के विभिन्न कस्बो, गांवो में करीब ७०० से अधिक धार्मिक स्थलो से लाउड स्पीकर हटवाए तो वहीं १२५ से अधिक स्थानो पर आवाज कम करवाई।गौरतलब है कि शुक्रवार को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कानून व्यवस्था की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि ‘खुले में मांस की बिक्री रोकने और लाउडस्पीकर-डीजे पर नियंत्रण का अभियान फिर चलाया जाए। सीएम के एक्शन में आने के बाद रतलाम में जिला व पुलिस प्रशासन दल बल के साथ दोपहर को मैदान में उतर गया। शहर के औद्योगिक थाना, स्टेशन रोड, माणकचौक व हाट चौकी की अलग-अलग टीमे बनाई गई। टीम ने मस्जिदों, मंदिरों व गुरुद्वारा से भी लाउड स्पीकर उतरवाए। रात9 बजे बाद लाउड स्पीकर उतरवाने का फायनल आंकडा आया।शहर में सिटी तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने अलगअलग टीमों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।रतलाम शहर के रहमत नगर मस्जिद हसनैन, मिल्लत नगर मस्जिद राजा ए मुस्तफा, जावरा रोड गाजी खान की मस्जिद, मोहन नगर और सैलाना यार्ड से दो-दो लाउड स्पीकर उतरवाए गए।
रतलाम शहर के गुरुद्वारा से भी लाउड स्पीकर निकाला गया।एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि पूरे जिले के धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर उतरवाने की कार्रवाई की है। 711 धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए है। 125 स्थानों से साउंड कम कराया है। लगातार अभियान चलाया जाएगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


