मानसून के दौरान बाढ़, आपदा, अतिवृष्टि की स्थिति में आवश्यक तैयारी के लिए दिए सुझाव।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

@नारद न्यूज जिला प्रमुख रतलाम 

रतलामबा बाढ़ , अतिवृष्टि के दौरान बचाव के आवश्यक प्रबंध समय पूर्व सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री बाथम

 

रतलाम 29 मई 2024/ वर्षा का मौसम निकट है, सभी विभाग अतिवृष्टि एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्य योजना तैयार कर ले। बारिश के दौरान आपदा से निपटने एवं बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दिए। मानसून के दौरान बाढ़, आपदा, अतिवृष्टि की स्थिति में आवश्यक तैयारी के लिए आयोजित उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निगम आयुक्त तथा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में नालों की सफाई करवाएं, निचली बस्तियों में वर्षा जल के भराव की स्थिति में किए जाने वाले पूर्व इंतजाम सुनिश्चित कर लेवे, ऐसी बस्तियों, मोहल्ला को सूचीबद्ध कर लिया जाए। उक्त क्षेत्र में मरम्मत या निर्माण के जरूरी कार्य अभी से कर लिए जाएं। जल भराव की स्थिति में आवश्यक राहत सामग्री एवं बचाव के उपकरणों की उपलब्धता पूर्व से ही कर ली जाए, होमगार्ड तथा अन्य विभागों से आवश्यक समन्वय रखा जाए, मनुष्यों तथा पशुओं के बचाव के लिए पूर्व प्रबंधन करना जरूरी है।

जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी को निर्देशित किया कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नदी, नालों, पूल-पुलियाओं पर वर्षा जल ओवरफ्लो के दौरान वाहनों का आवागमन नहीं हो, इसके लिए खासतौर पर बस ऑपरेटर्स को पूर्व से ताकिद कर दी जाए। लोक निर्माण विभाग अभी से पूल-पुलियाओं की जरूरी मरम्मत कर लेवे। पुलिस विभाग तथा होमगार्ड वर्षा के दौरान संवेदनशील पुल-पुलियाओं पर सुरक्षा गार्ड तैनात करेंगे।

https://youtube.com/@naradhnews2424?si=u9bHsqJDqw8Q_U

युटुब चैनल के लिए दी गई लिंक पर टच करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, स्टॉप डैम पर वर्षा के दौरान नजर रखेंगे। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी तालाब में वर्षा के मौसम में कोई टूटफुट या रीसन नहीं हो, कोई जान माल का खतरा नहीं हो।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!