
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नया रोल देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री भोपाल से चॉपर (छोटे वायुयान)से उड़ेंगे और यह चॉपर कभी भी किसी भी गांव में उतर जाएगा। गांव में लोगों से बातचीत होगी। समस्या होगी तो तुरंत समाधान भी होगा और जरूरत पड़ने पर मौके से ही कार्रवाई भी होगी। नारद न्यूज 24 को प्राप्त गुप्त जानकारी के अनुसार तथा कुछ गुप्तचर विभाग की एजेंसियों से सूत्र बता रहे हैं,, कि सीएम सचिवालय में इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

नायक फिल्म में अनिल कपूर यानी मुख्यमंत्री शिवाजी राव अचानक लोगों के बीच पहुंचते हैं। उनकी सुनवाई होती है, मौके पर ही समस्याओं का निराकरण होता है और अफसर भी मौके पर ही नपते हैं।
ऐसे ही कहानी फिल्म की रील अब मध्य प्रदेश में रियल दिखने जा रही है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नया रूप देखने को मिलेगा।
सीएम अचानक प्रदेश में कहीं भी निरीक्षण करने पहुंच जाएंगे। जहां लापरवाही मिली वहां मौके पर ही सुनवाई होगी। सिंगल क्लिक कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर भी सख्त रुख अपनाया जा कर घर बैठने के प्रमोशन पर मोहर लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय बड़े पैमाने पर इसकी तैयारी कर रहा है। प्रदेश में किसी भी स्थान पर सीएम का चॉपर उतर सके। इसके लिए हर तीन ब्लॉक में एक हेलीपैड बनाने की योजना तैयार की गई है।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=4g_U0u2KfZrqAFQ7
इसकी की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। ब्लॉक में अस्थाई हेलीपैड के साथ अस्थाई हेलीपैड भी बनाए जाएंगे। मैदानी अमला हेलीपैड निर्माण के लिए जगह भी चिन्हित करने लगा है। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री का यह कदम इसलिए है ताकि लोग किसी भी सुविधा से मोहताज न रहें। सीएम जब अचानक ब्लॉक-ब्लॉक पहुंचेंगे तो प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर तक प्रशासन स्वतः ही लोगों के लिए अलर्ट रहेगा।नारद न्यूज के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.????https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



