एक जंगली सूअर ने दो किसानों पर भीषण गर्मी मे खेत पर काम करते हुए पर अचानक हमला कर दिया। 
गांव तिलगारा के डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान कुछ समय पश्चात अचानक दूसरे दिन बिगड़ी तबीयत के कारण आज शोभाराम जी ओर मुन्नलाल जी बाबूलाल जी दोनों को जिला चिकित्सालय बदनावर जिला धार में रेफर किया गया दोनों मरीजों का ईलाज जारी हैं।
जंगली जानवर सूअर के आक्रमण से एक पीड़ित को अपने नुकीले दांत ओर सिंग से लंबे घाव बना दिए जिससे पीड़ित घायल के हाथ और पैरों पर अनेक टांके आए हैं व दूसरे पीड़ित के शरीर पर जख्म होने पर डाक्टर ने रेस्ट सलाह दी है।

समाज के प्रतिष्ठित किसान अध्यक्ष ने नारद न्यूज़ 24 प्रधान संपादक दौलतराम पाटीदार को बताया कि इस तरह की संबंधित घटना शिकायत हमने पहले भी वन विभाग अधिकारी एवं थाने पर शिकायत की थी मगर कोई सुनवाई नहीं होकर दिए गए आवेदन को नज़र अंदाज़ कर दिया गया। देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ????https://youtube.com/@naradhnews2424?si=-1Nume60Olju5EvE
बीते दिन क्षेत्र के इस गांव के दो गरीब किसानों पर फिर हमला कर रोज़ी रोटी और परिवार संचालन पर ब्रेक लग गया है।दिन की दोपहर के वक्त खेत पर काम कर रहे युवकों को घायल करने से अब समस्त ग्रामवासी सहित पूरे क्षेत्र के मन में भय व्याप्त हो चुका है। पता नहीं जंगली सूअर कब किस पर हमला कर दे यही सोचकर लोगों ने खेत जाना भी कम कर दिया है ।
भयभीत पीड़ित ने बताया कि पहले भी इस तरह की शिकायत की गई थी जिसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।इस कारण हमने बिना किसी अधिकारी सूचना के गांव में अपना इलाज करवाया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के अनेक जिले में किसानों को अनेक कठिनाइयों के बीच से गुजरना पड़ रहा हैं।नीलगाय घोड़ा रोज़ द्वारा परेशान किसान फसल की बर्बादी सहन करने के पश्चात अब एक और नई समस्या पैदा हो चुकी हैं।
धरती का सीना चीर कर अन्न पैदा करने वाला किसान अपनी दिन रात की कड़ी मेहनत से कड़ाके ठंड सहन करता है।
वर्तमान मे अ सहनीय तापमान को नज़र अंदाज़ कर जीव मात्र का पेट भरने वाले हितेषी किसान को अपने ही जीवन जीने का बड़ा संकट गहराने लगा है।https://www.facebook.com/dolat.patidar?mibextid=ZbWKwL
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


