मध्यप्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन में दुधमुंहे बच्चे की हत्या ।
नारद न्यूज 24 मिडिया जगत की प्राप्त जानकारी के अनुसार ।हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मृतक ढाई माह का मासूम था। दिल्ली से मजदूरी कर मां-पिता वापस घर लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने विवाद किया और मासूम के पिता व मां से मारपीट की। मासूम मां की गोद में था। थप्पड लगने से मासूम की मौत हुई है।
मासूम का नाम शिवम पिता लेखराम आदिवासी था। लेखराम हटा तहसील के ग्राम घोघरा का निवासी है। रेल्वे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
देश के साथ प्रदेश के अनेकों स्थान से दिल दहला देने वाली खबरों का पर्दाफाश हो रहा हैं। गांव गली मोहल्ले और जंगल की बात छोड़ो , हर स्थान पर गरीब सुरक्षित नहीं है।
अपराधिक प्रवृत्ति के निर्दई दुराचारी लोगों की प्रताड़ना से वंचित नहीं ।https://youtube.com/@dolatramkulmbi
शासकीय , न्याय तथा राजनेतिक ताकत के लचीले पन से कई स्थान यहां तक कि सरकारी सर्व सुविधा युक्त माने जाने वाले स्थान रेलवे, बस स्टैंड, हॉस्पिटल,जैसे स्थान पर भी आम जनता सुरक्षित नहीं हैं।
मासूम बच्चे की मौत का जुमेदार आखिर कोन,,, ?
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


