जल जीवन मिशन के अंतर्गत 33 ग्रामों की पुनरीक्षित योजनाओं के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 24 जून 2024/  जिले में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत 33 ग्रामों की पुनरीक्षित योजनाओं के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर तथा कलेक्टर श्री राजेश बाथम की उपस्थिति में विभाग द्वारा प्रस्तुत पुनरीक्षित योजनाओं का बैठक में अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गोविंद भूरिया, एसडीओ श्री नरेश कुवाल आदि उपस्थित थे।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बैठक में विधायक श्री डामोर ने निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुमोदित योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ करें, कोई शिकायत नहीं आए। कलेक्टर श्री बाथम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की, कार्यपालन यंत्री को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जिन पुनरीक्षित योजनाओं का अनुमोदन किया गया उनमें सालारापाड़ा, गड़ीगमना, धमोत्तर, गड़ीकटारा कला, खेरदा, भदवासा, सरवड़, ठीकरिया, अंबोदिया, लालगुवाडी, बाजना, राजापुरा, जुलवानिया, खेडी, सरवनी जागीर, पंचेड़, मुंदडी, कालिया कुंडली, जांबू खादन, पलाश, पीपलखुटा, कुआंझागर, गोपालपुरा, दिवेल, पीपलोदी, कनेरी, बजरंगगढ़, उमरन, सांसर, जामथुन तथा सुजलाना शामिल है।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार जिले में जल गंगा अभियान लगातार जारी है, इस अभियान में जल संरचनाओं के निर्माण तथा संरक्षण पर संबंधित सभी अधिकारी ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि रतलाम जिले के बड़े उद्योगों, कंपनियों की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी की राशि का उपयोग महिला बाल विकास, ट्राइबल तथा अन्य विभागों के आवश्यक कार्यों की पूर्ति में किया जाना है, अतः समस्त विभाग अपने प्रस्ताव तत्काल भेजें। सीएम उत्कृष्ट पुरस्कार के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने आवेदन देने के निर्देश भी दिए गए।जल जीवन मिशन के तहत 33 ग्रामों की पुनरीक्षित योजनाओं का बैठक में अनुमोदन किया गया

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!