7 करोड़ 11 लाख रुपए वक्फ बोर्ड संपति हज़म कर भागा पूर्व अध्यक्ष रियाज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Madhya Pradesh Wakf Board ,मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के 26 साल अध्यक्ष रहे रियाज खान की गिरफ्तारी पर एसपी प्रदीप शर्मा ने अब 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। रियाज के खिलाफ खाराकुआं थाने में विश्वासघात, अवैध कार्य करने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

वह फरार चल रहा है। उसका उज्जैन में मदार गेट और बेगमबाग कालोनी में निवास कर रहा था। उसका मोबाइल बंद  आ रहा है ।

पर्व विवेचना के तार्यतम के साथ मालूम हो कि लगभग एक महीने भर पहले ही रियाज खान को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की संपत्ति का दुरुपयोग करने के मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के माध्यम से उससे वक्फ की मदार गेट स्थित 45 हजार वर्ग फीट जमीन पर  बनी 100से अधिक दुकान संचालित हो रही हैं, 16 दफ्तरों, सहित दो स्कूलों और एक मैरिज हाल के किराए से प्राप्त 7 करोड़ 11 लाख9 हजार 909 रुपये ।

7 crore 11 lakh 9 thousand 909 rupees

का हिसाब मांगा गया था। नोटिस का जवाब ना देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

मौजूदा अध्यक्ष फैजान खान ने “नईदुनिया” से कहा था कि हिसाब ना देने पर संपत्ति कुर्क कर राशि वक्फ बोर्ड के खाते में जमा कराई जाएगी। बताया कि अध्यक्ष पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी। मगर, रियाज खान 26 साल तक बना रहा। उसे 2020 में हटा दिया था, लेकिन आज तक वे वक्फ की संपत्ति का उपयोग निजी संपत्ति के रूप में कर अनधिकृत लाभ अर्जित कर रहा है।https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z

बोर्ड की  संपत्ति का 26 साल तक किया दुरुपयोग अपने कार्यकाल के दौरान वक्फ की परिसंपत्तियों के विकास योजनाओं के तहत मदार गेट पर दरगाह, मस्जिद और कब्रिस्तान की जमीन पर दुकानें, स्कूल भवन और ऑफिस बनाए, लेकिन इसकी सूचना ना तो वक्फ बोर्ड को दी और न ही इन दुकानों आदि से होने वाले किराए की जानकारी दी। बोर्ड ने रियाज खान के 26 साल के कार्यकाल की जांच करवाई, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं।

1995 में अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले पिता के साथ तोपखाना क्षेत्र में चाय की दुकान संचालित करता था। अब वह तीन बंगले और करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। तत्कालीन अध्यक्ष रियाज खान ने महीने भर पहले नाटिस मिलने पर “मीडिया  दुनिया से कहा है कि मुझे गलत नोटिस जारी किया है। मैं संबंधितों के खिलाफ मानहानि का केस न्यायालय में दर्ज करूंगा। वक्फ बोर्ड भी अनुचित बना है। चार्ज मेरे ही अधीन है। वक्फ बोर्ड को अनुचित ठहराने का कोर्ट में प्रकरण चल रहा हैं। राजनीतिक  दुर्भावनावश मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!