जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के साथ लाडली बहनें, उज्जवला तथा सामाजिक सुरक्षा हितग्राही भी लाभान्वित रतलाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान कल्याण योजना की किस्त का अंतरण किसानों के खातों में किया

रतलाम जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के साथ लाडली बहनें, उज्जवला तथा सामाजिक सुरक्षा हितग्राही भी लाभान्वित ।https://www.facebook.com/dolat.patidar

रतलाम 05 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त का अंतरण किया। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1 लाख 74 हजार 711 किसान लाभान्वित हुए इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि भी बहनों के बैंक खातों में अंतरित की गई।

रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 617 बहनों के बैंक खातों में 30 करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपए अंतरित किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिल्ो की 45 हजार 266 महिलाओं के बैंक खातों में 77 लाख 84 हजार अनुदान राशि तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 1 लाख 7 हजार पेंशनर हितग्राहियों के खातों में 6 करोड़ 37 लाख से अधिक राशि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया।

रतलाम मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान तथा हितग्राही आदि उपस्थित रहे। रतलाम जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम वेबकास्ट लिंक के माध्यम से देखा सुना गया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

दर्शकों से एक अपील ,????

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, नारद न्यूज़ 24  से  सम्बन्ध वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देने का प्रयास करते रहेंगे। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए  नारद न्यूज 24 के साथ कदम मिला कर चलने का सहयोग प्रदान करें। आपके क्षेत्र में चल रही खबरों को भेज दीजिए। ताकि ताजा अपडेट सब दर्शकों को मिलती रहे।????????????????

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!