चार दिन पहले चाकू बाजी की घटना में राखी के दिन ही जिंदगी की जंग हार गया देवराज ।
अथाह प्रयासों के बाद भी निर्दोष Devraj देवराज को बचाने में विफल रहे डॉक्टर ।

ज़िंदगी जंग मे बहनों संग बिताए कुछ पल ओर अचानक तोड़ दिया दम ।
पिता व भाई ने दी मुखाग्नि, स्तिथि को देखते हुए Administration 24 घंटे इंटरनेट बन्द को ओर बढ़ा दिया है।

नारद न्यूज़ 24,
: उदयपुर में चार दिन पहले हुए चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र की मौत होने के बाद यहां स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है। । छात्र के दम तोड़ने के बाद परिजनों ने कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424 फिलहाल शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद हैं और स्कूल-कॉलेज भी बंद रखे गए हैं। बताया जा रहा है शहर में दोबारा किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस जाब्ता भी बढ़ाया गया है। इसके चलते पूरा उदयपुर छावनी में तब्दील हो गया है।naradhnews 24: छात्र की मौत की खबर सुनते ही जमा होने लगी भीड़।

बता दें कि उदयपुर में 16 अगस्त को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छात्र ने सोमवार को दम तोड़ दिया। छात्र का इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद परिजनों ने छात्र का शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोषी को सख्त सजा देने, 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।https://www.facebook.com/dolat.patidar लंबी वार्ता के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी देने और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई करने पर सहमति : लंबी वार्ता के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी देने और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई करने पर सहमति जताई : आज रहेंगे स्कूल- कॉलेज बंद, इंटरनेट पर तालाबंदी कर दी गई है

परिजनों ने परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने और स्कूल स्टाफ को हटाने की मांग की है। सरकारी नौकरी के लिए प्रशासन सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। समझौते के बाद मृतक छात्र का पोस्टमॉर्टम कराया गया और मंगलवार सुबह 7 बजे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना के बाद शहर में तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही शहर के सभी स्कूल-कॉलेज भी मंगलवार को बंद रहेंगे। हालांकि, मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं यथावत रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


