100 मोबाइल नंबर्स को रतलाम पुलिस ने आज करवाए ब्लॉक थे सायबर फ्रॉड में संलिप्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

सायबर फ्रॉड में संलिप्त 100 मोबाइल नंबर्स को रतलाम पुलिस ने आज करवाए ब्लॉकपुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीड़ितों को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 जारी किया गया है। हेल्पलाइन पर या सायबर सेल में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कंप्लेन रजिस्टर कर फ्राॅडेन्ट अमाउंट को फ्रिज करवाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

पुलिस को 01 अक्टूबर से अभी तक सायबर सेल पर 131 शिकायतें प्राप्त हुई। जिन शिकायतों पर ठगी के बाद तुरंत शिकायत की गई। ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सायबर सेल द्वारा लगभग 4 लाख 88 हजार रुपए फ्रॉडस्टर्स के खातों में फ्रिज करवाए गए।

सायबर फ्रॉडस्टर धोखाधडी करने के लिए फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी मोबाइल नंबर्स का उपयोग करता है। ये सिम अलग अलग राज्यों से लोगों को लालच देकर या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदी जाती है, तथा इन्हें सायबर फ्रॉड करने वाले हॉटस्पॉट पर फ़्राउडस्टर द्वारा उपयोग में लाई जाती है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस प्रकार के नंबर्स की पहचान कर ब्लॉक करवाने की कार्रवाई की गई। ऐसे 100 से अधिक नंबर्स जिनके माध्यम से सायबर फ्रॉड किया गया है या सायबर फ्रॉड करने का प्रयास किया गया हो उन नंबर चिह्नित कर को सायबर सेल के माध्यम से ब्लॉक करवाए गए। इन मोबाइल नंबर्स का फोर्डस्टर्स द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकेगा। उक्त कार्यवाही में उ नि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल) प्र आर हिम्मत सिंह, आर राहुल पाटीदार, आर अभिषेक पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!