देवउठनी एकादशी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में जा घुसी, मची चीख-पुकार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

देवउठनी एकादशी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में जा घुसी, मची चीख-पुकार

राजस्थान के फलोदी उपखंड क्षेत्र के बापिणी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे जोधपुर जिले को दहला दिया। भारत माला हाईवे पर स्थित मतोड़ा गांव के पास टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे मौके पर ही 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

मरने वालों में 4 बच्चे, 10 महिलाएं और ड्राइवर शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि टेंपो ट्रेवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

कोलायत से लौट रहे थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी के अवसर पर जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर लौटते समय यह हादसा मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों व मृतकों को बाहर निकाला।

एक ही मोहल्ले के थे सभी मृतक, अन्नकूट कार्यक्रम ने कई की जान बचाई हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही मोहल्ले के निवासी थे। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित होने के कारण कई महिलाओं ने इस यात्रा में न जाने का निर्णय लिया था, जिससे उनकी जान बच गई।

वहीं, मृतक सज्जन कंवर को उनके पति ओमप्रकाश ने यात्रा पर जाने से मना किया था, लेकिन वे अपने परिवार के साथ चली गईं। इस हादसे में उनके परिवार के 6 सदस्य भी काल का ग्रास बन गए।

थानाधिकारी बोले – “निकालने में करनी पड़ी भारी मशक्कत”थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि हादसा शाम करीब 6:30 बजे भारत माला हाईवे पर हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर जा घुसी। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।

सभी मृतकों के शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद जोधपुर भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कई परिजन अपने प्रियजनों की लाशें देखकर बदहवास हो गए और बेहोश हो गए।

;

प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी महिपाल सारण, जो घटना के समय हाईवे पर मौजूद थे, ने बताया —

सटीक के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 https://youtube.com/@mpnationalnews24

“भारत माला हाईवे पर सड़क किनारे कुछ ढाबे हैं। एक ट्रेलर ढाबे के आगे खड़ा था। टेंपो ट्रेवलर तेज गति से अपनी लेन में चल रहा था और सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई।”

स्थानीय लोगों ने संभाला राहत कार्य हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से टेंपो ट्रेवलर के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

प्रशासन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मदद की घोषणा संभव जोधपुर जिला प्रशासन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने की घोषणा जल्द कर सकती है।

🕯️ नारद न्यूज़ 24 की संवेदना:

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति नारद न्यूज़ 24 परिवार गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति

और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!