बदनावर में पाटीदार समाज समागम, शिक्षा-व्यापार के साथ राजनीति को बताया समाज सेवा का सशक्त माध्यम
बदनावर।
श्री पाटीदार समाज ने निरंतर प्रगति करते हुए आज सर्व समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। आरंभ में केवल कृषि पर आधारित यह समाज अब शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं एवं व्यापार-व्यवसाय में सशक्त पहचान बना चुका है, किंतु राजनीतिक क्षेत्र में अपेक्षित प्रतिनिधित्व अभी भी नहीं बन पाया है। यह विचार शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास द्वारा आयोजित श्री पाटीदार समाज समागम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

विधायक अरुण भीमावत ने कहा कि समाज के लोग वर्तमान में सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पदों तक ही सीमित रह जा रहे हैं, जबकि समाज में शिक्षित, जागरूक और नेतृत्व क्षमता वाले युवा बड़ी संख्या में हैं। आवश्यकता है कि श्री पाटीदार समाज संगठन के माध्यम से युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाए। राजनीति भी समाज सेवा का सशक्त माध्यम है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच संभव होती है।
समागम में महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतनागिरीजी (गुफावाला शिव मंदिर, गुरुग्राम) आशीर्वाददाता के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष मोहनलाल डेडी ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृष्णकांत पाटीदार (प्रांताध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाटीदार समाज) मौजूद रहे।
समारोह में विशेष रूप से गोपाल शिवनारायण पाटीदार (खजराना, वरिष्ठ समाजसेवी), सुनील पाटीदार (उद्योगपति एवं समाजसेवी), धीरजभाई पटेल (अखिल भारतीय कुल्मी युवा अध्यक्ष), शांतीलाल गामी (अध्यक्ष श्रीराम मंदिर ट्रस्ट, उज्जैन), प्रवीणभाई पटेल (प्रचारक श्री उमिया माता संस्थान, उंझा), प्रकाश सेठ परवलिया (वरिष्ठ समाजसेवी, झाबुआ), मनोहर पाटीदार (जिला संयोजक पाटीदार समाज संगठन, इंदौर), डॉ. प्रकाशचंद्र पाटीदार (शिक्षाविद् एवं समाजसेवी, रतलाम), योगेश मुकाती (सरपंच, खेडा एवं वरिष्ठ दानदाता), प्रेम पाटीदार (न्यास अध्यक्ष, सागवाड़ा), डायाभाई पाटीदार (सागवाड़ा), डॉ. लालभाई पटेल (ट्रस्टी, लूनावाडा), महेन्द्र पाटीदार (सराफा वाले, अध्यक्ष श्री उमिया धाम, राउ), डॉ. रमेशचंद्र बेलावत, अनिल आर्य, डॉ. भगवानभाई पाटीदार, महेन्द्रभाई पटेल (पूर्व प्रांताध्यक्ष, म.प्र.), प्रहलादभाई पटेल (श्री उमिया माता संस्थान, उंझा), बलराम सुले (अध्यक्ष पाटीदार समाज, इंदौर), राधेश्याम बोरदिया (न्यास अध्यक्ष, धार), रमेश पटेल (अध्यक्ष शिक्षा समिति, धार), राधेश्याम कसरावदिया, मथुरालाल पाटीदार (पूर्व अध्यक्ष ट्रस्ट, मंडलेश्वर), नेमीचंद घाटीवाले (अध्यक्ष चित्रकूट धर्मशाला), डॉ. पी.एल. पाटीदार (प्रधान संपादक पाटीदार जागृति), शांतीलाल पाटीदार (पूर्व अध्यक्ष नोबल इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम), कैलाश पटेल (नोबल इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम), यतिन्द्र पाटीदार (जिलाध्यक्ष पाटीदार समाज संगठन, धार), मीनेश पाटीदार (तहसील अध्यक्ष), विक्रम पटेल (सदस्य जिला पंचायत), रतनलाल पाटीदार अमोदिया, सरदार सेना, बदनावर उपस्थित रहे।
महिला शक्ति की ओर से भारती पाटीदार (प्रांताध्यक्ष, महिला पाटीदार समाज संगठन, म.प्र.), श्रीमती जानीबाई पाटीदार (दानदाता), ममता शिव पाटीदार (जनपद उपाध्यक्ष), श्रीमती सुभद्रा तेजकरण चावड़ा (पूर्व मंडी अध्यक्ष), सारिका राकेश पटेल (धार जिला महिला अध्यक्ष) एवं सारिका सुरेश पटेल (तहसील अध्यक्ष, पाटीदार महिला संगठन) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भुज (गुजरात), मंदसौर, नीमच, शाजापुर, हाटपिपल्या, खजराना, राउ, बड़वानी, मंडलेश्वर एवं रेहगांव से समाजजन शामिल हुए। मंच पर वरिष्ठ न्यासी नाथूलाल धोल एवं दानदाता श्रीकिशन सिंघानिया उपस्थित रहे।
मां शारदा, भारत माता एवं लौहपुरुष सरदार पटेल के तेल चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात साध्वी आत्म चेतनागिरीजी के सान्निध्य में नंदादीप प्रज्ज्वलन किया गया।

इसके बाद मोहनलाल डेडी, कृष्णकांत पाटीदार, दिनेश पटेल (अध्यक्ष महाविद्यालय), नारायण पटेल (अध्यक्ष विद्यालय), गणपतलाल पाटीदार (अध्यक्ष विद्यापीठ), तेजकरण चावड़ा (अध्यक्ष बस समिति), जगदीश पटेल, रामेश्वर मुकाती, राजेन्द्र पाटील (पूर्व न्यास अध्यक्ष), कैलाश पापाजी, गोपाल सेठ, राजेश पालोत्रा, संजय पटेल, हवतीलाल पाटीदार, राजेश होती, गोपालकृष्ण पाटीदार, रमेश पटेल, सुभाष पाटीदार, विवेक पाटीदार, गुरप्रीत सिंह सूलूजा (सीईओ), रविन्द्र शर्मा (प्राचार्य महाविद्यालय) एवं कमलेश बैरागी (प्राचार्य विद्यालय) द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ दानदाता स्व. पूनमचंदजी छपनिया परिवार (जलोदखेता), स्व. रामरतनजी भैसावाला परिवार, गणपतलाल-बालू-धन्नालाल एवं बहन जानीबाई रायपुरिया, स्व. रामरतनजी चावड़ा परिवार (कोद) तथा नवीन दानदाता श्रीकिशन सिंघानिया परिवार (खेडा) एवं योगेश गेंदालालजी परिवार (खेडा) का सपरिवार सम्मान किया गया।
(सभी दर्शकों से अनुरोध हैं कि पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच कर चैनल को सब्सक्राइब करें और पाएं आपके क्षेत्र की सभी खबरें)👎👎👇। 1,,,,,
https://youtube.com/@mpnationalnews24
2,,,,
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
(इन दोनों लिंक मिल कर कुछ समय के बाद देख सकते हैं पूरी अपडेट)
न्यास के 40 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित स्मारिका “अभिव्यक्ति” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। स्मारिका का संपादन युवा न्यासी दशरथ पाटीदार ने किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल पाटीदार एवं दशरथ पाटीदार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रामचंद्र सेठ पाटीदार (खेडा) ने किया। आयोजन का संयोजन पूनमचंद ठेकेदार एवं रतनलाल केंद्रफाटा ने किया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



