रतलाम में घर से चल रहा था देह व्यापार: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने दंपती को दबोचा, पश्चिम बंगाल की युवती बरामद

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम के अलकापुरी क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त एक दंपती को गिरफ्तार किया है। मौके से पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय युवती को भी बरामद किया गया है, जो पांच दिन पहले दिल्ली के रास्ते रतलाम आई थी।

मांस को लेकर हुआ बड़ा विवाद किया  जाम 👇 👇

https://naradhnews24.in/archives/20587

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना मिली थी कि अलकापुरी क्षेत्र स्थित एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा। युवक को चिन्हित नोट देकर मकान पर भेजा गया। युवक द्वारा घर में मौजूद व्यक्ति को रुपए देने के बाद जब देह व्यापार की पुष्टि हुई, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, सब-इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, कॉन्स्टेबल पवन मेहता, महिला कॉन्स्टेबल टीना सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान में दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर के अंदर पति-पत्नी और एक युवती मौजूद मिली। मकान के दो अलग-अलग कमरों में बेड लगे हुए थे। बेड के नीचे से आपत्तिजनक पैकेट और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में दंपती की पहचान अशोक कुमार आडवानी (48) पिता कमल कुमार आडवानी और उसकी पत्नी सविता आडवानी (41) के रूप में हुई। आधार कार्ड जांच में इनका पता जवाहर नगर डी-ब्लॉक का पाया गया। पुलिस के अनुसार यह दंपती पहले टीआईटी रोड क्षेत्र में निवास करता था और लंबे समय से देह व्यापार संचालित कर रहा था।

https://youtu.be/yPVUkEhbrjc?si=Kx93G7NT9Olcxxss

🙏👎☝️👎☝️👎☝️


मौके से मिली युवती पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज, कोलकाता की निवासी है। युवती रतलाम कैसे और किन माध्यमों से लाई गई, इस संबंध में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने दंपती के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें कई अन्य युवतियों के फोटो मिले हैं। आशंका है कि इनके जरिए देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दंपती और युवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 143(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें और पाएं रोज ताज़ा खबर 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर ग्राहक बनाकर कार्रवाई की गई। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!