रतलाम में हंगामा, हिंदू संगठनों का दावा— बाइक से ले जाया जा रहा था गोमांस, बाजना बस स्टैंड पर चक्काजाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम। शहर में रविवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब हिंदू संगठनों और गोरक्षा दल ने बाइक से गोमांस तस्करी का दावा किया। घटना बाजना बस स्टैंड क्षेत्र की बताई जा रही है, जहाँ विरोध में लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और संदिग्ध बाइक को घेर लिया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि शहर में लगातार गोमांस तस्करी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात में ही गोरक्षा दल को सूचना मिली थी कि बाइक से गोमांस ले जाया जा रहा है। रविवार सुबह बजना बस स्टैंड पर संदिग्ध बाइक सवारों को घेर लिया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुल तीन से चार बाइक थीं, जिनमें से तीन बाइक सवार भागने में सफल रहे, जबकि एक बाइक को पकड़ लिया गया। हालांकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनगोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा और लोगों को समझाइश दी गई।

गोरक्षा दल का कहना है कि पकड़ी गई बाइक पर गोमांस के दो कट्टे थे। एक कट्टा जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है, जबकि एक कट्टा मौके पर ही रखा गया है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 47 वार्डों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, इसी के चलते जानबूझकर गो हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मौके पर ही मांस की जांच की मांग की है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शहर में शांति बनाए रखने की अपील है।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!