थाना नामली अंतर्गत दिन दहाडे चोरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह के मेरठ (उत्तर प्रदेश ) के दो कुख्यात आरोपीयो को पुलिस ने 10 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

आरोपीयो से चोरी गये सोने चॉदी के जेवरात, घटना मे प्रयुक्त कार व चोरी करने के औजार जप्त*

रतलाम | दिनांक 27.01.2026

थाना नामली क्षेत्रान्तर्गत कस्बा नामली में हुई नकबजनी की गंभीर घटना का रतलाम पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :–*

दिनांक 27.01.2026 को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह प्रातः लगभग 11.00 बजे घर पर कोई नहीं होने से घर पर ताला लगाकर खेत चला गया था। शाम करीब 05.00 बजे वापस लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला तथा अंदर गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 303(2), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*त्वरित एवं साहसिक पुलिस कार्यवाही :–*

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया, जिसमें एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उक्त वाहन की पतारसी कर पीछा शुरू किया। वाहन बडनगर होते हुए उज्जैन की ओर जाता दिखा। आरोपी हाईवे पर ब्रिज के नीचे वाहन उतार–चढ़ाकर तथा बार-बार रास्ते बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

लगभग 300 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम उज्जैन से पुनः बडनगर, बदनावर हाईवे होते हुए रतलाम पहुंची। अंततः नामली स्थित 8-लाइन रोड के पास ग्राम बाहर पत्थर पर पुलिस टीम द्वारा आगे–पीछे से घेराबंदी कर आरोपियों को रोका गया। पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे के भीतर दो शातिर अंतरराज्यीय आरोपियों को मय कार गिरफ्तार किया। 1. इरफान पिता मुन्नु सैफी, उम्र 38 वर्ष निवासी – मकान नं. 1280, गली नं. 02, जाकिर हुसैन कॉलोनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) एवं 2. आमिर पिता तस्लीम पठान, उम्र 38 वर्ष निवासी – मकान नं. 3037, जाकिर कॉलोनी, इकबाल नगर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक DL8CAU7936 जप्त की गई तथा चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया।

*आरोपियों का तरीका-ए-वारदात :–*

आरोपी हाईवे के आसपास स्थित सूने मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद कार से तुरंत फरार हो जाते थे।

आरोपी इरफान सिर मुंडा होने के कारण चोरी के समय विग (नकली बाल) लगाकर वारदात करता था। आरोपियों के वाहन से अलग-अलग कपड़े व चश्मे बरामद हुए, जिनसे वे वारदात के बाद हुलिया बदल लेते थे।

*आपराधिक रिकॉर्ड :–*

सीसीटीएनएस रतलाम टीम की मदद से जांच में सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर अपराधी हैं। आमिर के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी सहित कुल 10 गंभीर अपराध तथा इरफान के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी सहित कुल 11 अपराध जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड में पंजीबद्ध हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

*जप्त मश्रुका :–* सोने का मंगलसूत्र (लगभग 5.5 ग्राम) – ₹85,000/-,

सोने की अंगूठी (01 ग्राम) – ₹16,000/-

सोने के 18 मोती (05 ग्राम) – ₹80,000/-

चांदी की पायजेब (100 ग्राम) – ₹36,000/-

चांदी की 06 बिछुड़ी (15 ग्राम) – ₹5,400/-

ताला तोड़ने के लोहे के 02 औजार

घटना में प्रयुक्त कार – ₹3,00,000/-

*कुल जप्त मश्रुका की कीमत : ₹5,22,400/-*

*महत्वपूर्ण भूमिका :–* निरीक्षक गायत्री सोनी (थाना प्रभारी नामली), उनि कन्हैया अवस्थी, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि हीरालाल चंदन, प्र.आर. नारायणसिंह, प्र.आर. दिलीप रावत, आर. माखनसिंह, आर. रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बन्दूक दुकान धमाके में चार गंभीर में से एक की मौत,,👎

https://youtu.be/WU27Z7geGiM?si=CTo–dWjtJb_JUpT ❌❌❌❌👇👇 नर्मदा जयंती पर विशाल भव्य कार्यक्रम उत्तर से दक्षिण नदी को ओढ़ाई चुनरी 👎👎 https://youtu.be/M1fpDf64bOE?si=BV44bjdhFQJixIwy 🇮🇳🇮🇳✍️🇮🇳🇮🇳✍️ प्रधान संपादक दौलतराम पाटीदार मध्यप्रदेश। मो 9981326276

*सराहनीय योगदान :–* प्र.आर. गोपाल खराड़ी, प्र.आर. कांतिलाल ओहरिया, साइबर सेल टीम निरीक्षक अमित कोरी, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, आर. मयंक व्यास, आर. विपुल भावसार, प्र.आर. लोमेश शर्मा (CCTNS शाखा), आर. धर्मेन्द्र मइड़ा, आर. बुआरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!