रतलाम: पशुपालकों के लिए सुनहरा अवसर, गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना में 1 लाख रुपये तक का इनाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम: पशुपालकों के लिए सुनहरा अवसर, गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना में 1 लाख रुपये तक का इनाम

31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन, प्रतिदिन 6 लीटर या अधिक दूध देने वाली उन्नत देशी गायों के पालक कर सकेंगे भागीदारी🫵👉👇 https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम, 25 अक्टूबर 2026। जिले में देशी गौवंश के संरक्षण, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना लागू की जा रही है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अनुसार, जिले के चार वृंदावन ग्रामों—बिरमावल, सुखेड़ा, खामरिया एवं करिया—में 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक योजना के तहत पंजीयन एवं प्रतियोगिता संबंधी प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

 

 

योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाली गिर, साहीवाल, थारपारकर सहित अन्य उन्नत अधिसूचित भारतीय नस्लों की गायों के पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। शामिल हो कर देखिए रोज ताजा ख़बर https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4इसका उद्देश्य देशी गौवंश के पालन को प्रोत्साहित करना, पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

 

प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय 25 हजार रुपये

 

योजना के तहत उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

 

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के पशुपालक भाग ले सकते हैं। इसके लिए संबंधित पशुपालक का बिरमावल, सुखेड़ा, खामरिया या करिया वृंदावन ग्राम का निवासी होना आवश्यक है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424 पशुपालक के पास गिर, साहीवाल, थारपारकर अथवा अन्य उन्नत अधिसूचित भारतीय नस्ल की गाय होनी चाहिए, जिसका प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर या उससे अधिक हो।

 

नजदीकी पशु चिकित्सालय में कराएं पंजीयन

इच्छुक पात्र पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन एवं पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र पशुपालकों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना से जिले में उन्नत देशी गौवंश के संरक्षण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।

ऐसे ही कुछ ज्यादा और रोज़ ताजा खबरों को देखने के लिए बने रहिए हमारे चैनल पर देखने के बाद खबर को लाईक और चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही आपकी रुचि और सुझाव के लिए कमेंट करें धन्यवाद जय हिंद जय भारत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather