SP के निर्देश पर रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, अवैध पार्किंग और तीन सवारी पर चालानी कार्रवाई

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

सैलाना बस स्टैंड रतलाम। आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम के स्पष्ट निर्देश पर सैलाना में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। बस स्टैंड एवं प्रताप चौराहा क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।

 

 

अभियान के दौरान डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी की उपस्थिति में पुलिस टीम ने सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस दौरान आरक्षक रविन्द्र, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र, आरक्षक संजय, अतिश एवं प्रशांत सहित पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने तथा सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की।

डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी जी ने नारद न्यूज़24 से चर्चा में कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क पर सभी के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

पुलिस द्वारा आदिवासी दिवस के अवसर पर भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

https://www.facebook.com/dolat.patidar

पुलिस अधिकारियों के अनुसार SP के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!